Haryana News : हरियाणा के सड़क नेटवर्क में लगातार उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश को देश की हर राज्य और जिले के साथ जुड़ने के लिए सरकार नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बना रही है। इस बीच हरियाणा वालों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा के दो जिलों के बीच 184 करोड़ की लागत से फोरलेन हाईवे बनाने की योजना तैयार की गई है।
हरियाणा में सफर होगा आसान
हरियाणा में यातायात व्यवस्था को आसान, सुरक्षित और तेज करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य में कहीं पर नए हाईवे (new highway) और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं तो वहीं कुछ जगहों पर पुरानी जर्जर हो चुकी सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इस कड़ी में सरकार अब एक और बुरी तरह टूट चुके हाईवे को 4 लेन करने जा रही है। इस हाइवे के फोरलेन बनने से लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस रूट से यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा।
इन दो जिलों के बीच बनेगा नया हाईवे –
हरियाणा के पानीपत और जींद जिले के बीच बना स्टेट हाईवे (Panipat to Jind new highway Latest News) लंबे समय जर्जर हालत में है। इस रूट पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह स्टेट हाईवे कई जगहों पर बुरी तरह से टूट चुका है, जबकि बरसात के मौसम में इस पर पानी तक जमा हो जाता है। ऐसे में आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने इस स्टेट हाईवे को फोर लाइन करने का ऐलान किया है।
184.40 करोड की लागत से तैयार होगा हाईवे –
हरियाणा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत से जींद तक स्टेट हाईवे (New State Highway)के पुनर्निर्माण का कार्य को शुभारंभ करते हुए सरकार का आभार जाता है। स्टेट हाईवे के पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने 184.40 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
पहले चरण में खर्च होंगे 86.96 करोड
पानीपत से जींद तक नए हाईवे (Panipat to Jind new highway) का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पानीपत से दरियापुर मोड तक के हिस्से के लिए 86.96 करोड रुपए मंजूर किए गए हैं, जिसका शुभारंभ कर दिया गया है। यह हिस्सा जल्द ही फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा।
NOC मिलने में आई काफी अड़चनें –
हरियाणा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेस्ट विभाग से एनओसी (NOC) ने मिलने के कारण शुरुआत में काफी अड़चन आई। लेकिन प्रढाना गांव की पंचायत से आवश्यक भूमि लेकर समस्या का समाधान किया गया है। इसके एवरेज में करीब 11.32 करोड रुपए पंचायत को दिए गए हैं, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग की NOC मिलने पर कार्य शुरू हो पाया है।
यहां हाईवे नहीं बनेगा फोरलेन, 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क –
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सफीदों से जींद तक सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यहां पर हाईवे को फोरलेन (Highway four lane in Haryana) नहीं बनाया जाएगा। दरअसल, जमीन से जुड़े मुद्दों के कारण यह हाईवे फोरलेन नहीं बन पाएगा। सौधापुर, मतलौडा और नारा क्षेत्र में सड़क के किनारे पर इंटरलॉकिंग टाइल भी बिछाई जाएगी और जल निकासी के लिए सीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। ताकि बरसात के मौसम में सड़क पर पानी ने खड़ा हो और वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
48 महीने में तैयार हो जाएगा 2 लेन से 4 लेन हाईवे –
इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए अलग-अलग विभागों को कार्य सौंपा गया है। HT लाइन शिफ्टिंग का कार्य HVPN को दिया गया है। LT लाइन का कार्य UHBVN को सौंपा गया है और जनस्वास्थ्य विभाग को आवश्यक धनराशि दी गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 48 महीने में इस रोड को फोर लाइन करने का लक्ष्य रखा गया है।