Hisar News : हरियाणा के हिसार में सड़कों के ढांचे को लगातार मजबूती प्रदान की जा रही है। कुछ प्रोजेक्टस पर काम हो चुका है तो कुछ पर जल्द काम शुरू होने वाला है। शहर में रिंग रोड हो या फिर रेड स्क्वायर मार्केट के पास बनने वाला पुल या फिर अब साउथ बाइपास, कई बहुमूल्य प्रोजेक्टस पर लगातार अपडेट आ रहे हैं।
क्या है प्रोजेक्ट
हिसार में साउथ बाईपास पर वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। बता दें कि हिसार के साउथ बाईपास पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बालसमंद सब ब्रांच पर आरसीसी पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसको प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। बता दें कि यह पुल 7.62 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह पुल डीएम स्कूल से लेकर साउथ बाइपास आरओबी एलसी 4 ए की सर्विस लेन तक कनेक्टिविटी देगा।
मंत्री ने कही ये बात
इस पुल को लेकर हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से बताया गया है कि इससे एरिया की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसी कड़ी में सरकार से यह प्रोजेक्ट मांगा गया था। अब यह मंजूर हो गया है। इससे साउथ बाईपास पर वाहनों का दबाव कम होगा।
हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
इस पुल के बनने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बजट मंजूर होने के बाद अब इसकी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, और जनता को इससे जल्द लाभ दिया जाएगा।
ये हैं प्रोजेक्ट के बारे में खास बातें
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से डीएवी स्कूल से साउथ बाईपास सर्विस रोड तक सफर आसान हो जाएगा। साथ में स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए रास्ता सुरक्षित हो जाएगा। विभाग की तरफ से इसकी डीपीआर टोपोग्राफिक सर्वे व डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।