Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें आज के भाव

Gold Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बीते दिनों की गिरावट के बाद आज भी कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा है। ऐसे में निवेशको के मन में सोने में निवेश को लेकर कई तरह के सवाल आ रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कॉमेक्स पर गोल्ड के रेट (Gold Ke Rate) के बारे में विस्तार से-


सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज 27 मार्च को कॉमेक्स पर गोल्ड-सिल्वर रेट में गिरावट देखी जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी समय में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आने की संभावना है। खबर में जानिए गोल्ड से जुड़े अपडेट के बारे में –


कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव

कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव $4,375.80 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव $68.080 पर पहुंच गया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को जो 10 दिन की मोहलत दी गई है, उसके बाद यही लग रहा है कि आगामी समय में सोने चांदी की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। बीते दिनों गोल्ड रेट $4,429.50 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था। यानि तब से इसमें $53.7 प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई है।

घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने के भाव

बीते दिनों घरेलू कमोडिटी बाजार mcx पर सोने की कीमत (Gold Silver Price Today ) 1,42,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर बनी हुई थी और चांदी की कीमत कम होकर 2,19,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। निवेशकों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि कि कहीं आगामी समय में चांदी का भाव (Chandi Ke Rate) 2,00,000 रुपये के नीचे ना आ जाए।

क्यों आ रहा सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ रहा है। हालांकि इस बात से भी नकारा नहीं जा सकता है कि केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीदी की जा रही है।

क्या अभी सोना खरीदना है फायदेमंद

शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोने-चांदी की डिमांड बढ़ना लाजमी है। लेकिन बाजार के हालातों को देखकर निवेशकों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। एक्सपर्ट का कहना है कि अभी लॉन्ग टर्म के लिए सोना चांदी खरीदना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि जानकारों का कहना है कि आगामी समय में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आएगी।

Leave a Comment