Hisar में 70 करोड़ की लागत से बनेगा नया वाटर वर्क्स

Hisar News – हरियाणा के हिसार जिले में में विकास के कार्य अब प्रगति पर है। नए हाईवे, पुरानी सड़कों की मरमरत से लेकर कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब हिसार वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने हिसार में 70 करोड़ की लागत से नया वाटर वर्क्स (New Water Works in Hisar) बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। आईये नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से –

70 करोड़ की लागत से इस गांव में बनेगा नया वाटर वर्क्स –

हिसार हरियाणा का तेजी से विकसित होता हुआ जिला है। यहां सरकार द्वारा कई डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। नए हाईवे (new highways), रिंग रोड, पुल आदि प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस कड़ी में अब सरकार ने गांव कैमरी में जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योजना बनाई है। सरकार ने नए वाटर वर्क्स (New Water Works) का निर्माण करने और सीवरेज व्यवस्था (Sewerage Project) को बेहतर करने का ऐलान किया है। इस परियोजना के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है।

2 महीने में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य –

इस योजना के तहत पब्लिक हेल्थ विभाग (Public Health Department) गांव कैमरी में 2.5 एमएलडी (MLD) क्षमता का नया वाटर वर्क्स और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करेगा। इस प्रोजेक्ट को अगले 2 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के मंजूरी मिलने के बाद कैमरी गांव वासियों में खुशी का माहौल है।

इस परियोजना के पूरा होने से आठ हजार लोगों को मिलेगा फायदा –

जनस्वास्थ्य विभाग (Public Health Department, Hisar) ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह योजना बनाई है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए एस्टीमेट 70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही नया वाटर वर्क्स (New Water Works in Haryana) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से गांव के 8000 से ज्यादा लोगों को साफ पेयजल और बेहतर जल निकासी की सुविधा मिलेगी।

गांव निवासियों ने बताई परेशानियों –

गांव कैमरी (Kaimari village in Hisar) निवासियों ने मीडिया रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से गांव में साफ पानी और सीवरेज व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से हजारों गांव वासियों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या होती है कई-कई दिनों तक पानी रूक रहता है और दूषित पानी से बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

अधिकारियों ने दी जानकारी –

कैमरी गांव (Kaimari village in Hisar) की इन सभी परेशानियों का देखते हुए सरकार ने पीने के पानी के लिए नया वाटर वर्क्स और वेस्टेज पानी के लिए बेहतर सीवेज सिस्टम के निर्माण की योजना बनाई है। अधिकारियों के मुताबिक, नया जलघर (New Water Works in Hisar) बनने से पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जहां सीवरेज लाइन नहीं है या खराब हो चुकी है, वहां नई लाइन बिछाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया है कि कैमरी गांव में इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a Comment