Silver Price Down : चांदी की कीमतों ने पिछले दिनों काफी ऊंचे सत्र को छुआ था लेकिन अब गिरावट का दौर चल रहा है और चांदी के भाव हर रोज नीचे की तरफ आ रहे हैं। आज 27 मार्च के दिन भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है।
पिछले एक डेढ़ साल पहले चांदी के भाव (Silver rate news) आम आदमी के दायरे में चल रहे थे, लेकिन अचानक शुरू हुए उछाल के इस दौर के बाद कीमतों ने लगातार एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़े हैं। 29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमतों ने चार लाख बीस हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच किया, इसके बाद चांदी की कीमतों ने उल्टे पैर चलना शुरू कर दिया और अचानक आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों के चेहरों पर पसीने छूट गए।
लगातार गिर रहे दाम
जिन लोगों ने साल 2024 के आखिर या उससे पहले चांदी की खरीदारी (Silver Buying Tips) की थी उन्होंने पिछले एक डेढ़ साल में काफी अच्छा रिटर्न पाया है। लेकिन अब अचानक आई गिरावट (Silver Rate Down) की वजह से कई लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ा है। इन दिनों देश भर में शादी विवाह का सीजन चल रहा है और अब भी चांदी के भाव अपने हाई लेवल से नीचे की तरफ ही जाते जा रहे हैं।
एक्सपर्ट की तरफ से कहा गया है कि भले ही चांदी की कीमतें अपने हाई लेवल से नीचे चल रही है लेकिन अभी भी आम आदमी की पहुंच से ऊपर कारोबार (Latest Silver Price) कर रही है। आज 27 मार्च, शुक्रवार के दिन भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। चांदी की कीमतें लगभग 13000 रूपये नीचे आई है। आइए खबर में जानते हैं आज के लाइव रेट-
MCX पर आज चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी की कीमतों ने एक उछाल (Silver Rate Hike) के बाद 2,33,783 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छुआ, लेकिन उसके बाद कीमत में गिरावट (Silver Rate Down) का दौर शुरू हो गया और लगभग 12,574 की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों ने आज का लो प्राइस 2,21,209 रुपए प्रति किलोग्राम बनाया। इस लंबे उतार चढ़ाव के बाद चांदी की कीमतें फिलहाल 2,30,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।