Hisar News : हिसार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 का होगा विस्तार, 3 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Hisar News : रेलवे यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय रेलवे विभाग (Indian Railway Department) की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 का विस्तार किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि रेलवे प्लेटफार्म के इस विस्तार पर 3 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जाएंगे।


रेलवे विभाग (Railway Department) की तरफ से यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब फिर हिसार रेलवे स्टेशन पर एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है जिस पर तकरीबन 3 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जाएंगे। आपको बता दे की लंबी दूरी की एसी ट्रेन का हिसार तक विस्तार (AC train extension) करने के लिए हिसार रेलवे स्टेशन (Hisar Railway Station) के प्लेटफार्म नंबर 6 का विस्तार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो चुका है।


इतना किया जाएगा विस्तार


रेलवे स्टेशन (Indian Railway) के दूसरे गेट के नजदीक स्थित प्लेटफार्म नंबर 6 कि फिलहाल लंबाई 336 मीटर है, जिसमें अब विस्तार किया जाएगा और इसे बढ़ाकर 520 मीटर किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 6 को सिरसा साइड की ओर 78 मी. और हांसी साइड की ओर 105 मी. बढ़ाया जाएगा।


रेलवे अधिकारियों (railway officials) की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लेटफार्म के विस्तार से यात्रियों को काफी शानदार सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगे और लंबी दूरी पर चलने वाली एसी ट्रेनों के संचालन (operation of ac trains) में भी आसानी होगी।


अब तक हिसार रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफार्म पर एसी ट्रेनों का संचालन (Indian Railway News) नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है लेकिन अब रेलवे द्वारा उठाया गया यह कदम यात्रियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है।

Leave a Comment