NHAI की नई एडवाइजरी, इस तरह से किया FASTag का इस्तेमाल तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट

FASTag New Rule : जब भी एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए हाईवे का यूज करते हैं तो टोल टैक्स का भुगतान करता होता है। अगर आप अक्सर हाईवे से सफर करते हैं तो फास्टैग आपके लिए रोजाना की जरूरत बन गया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि FASTag को यूज करते समय आपकी एक छोटी सी लापरवाही के चलते आपका फास्टैग (FASTag New Rule) ब्लैकलिस्ट हो सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

वाहन पर कैसे लगाए फास्टैग
एनएचएआई (Fastag Advisory News NHAI) की ओर से गौर किया है कि कुछ चालक टोल प्लाजा पर फास्टैग को हाथ में रखकर दिखाते हैं, जो कि गलत है। ऐसे अगर वाहनचालको द्वारा फास्टैग का यूज किया जाता है तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। फास्टैग को हमेशा वाहन की विंडस्क्रीन (शीशे) पर सही तरीके से फिक्स किया जाना चाहिए। इससे RFID रीडर टैग को जल्द ही स्कैन कर पाते हैं और वाहन बिना रुके टोल को क्रॉस कर सकता है।

क्यों सख्त किए गए ये नियम
बता दें कि कई वाहनों (FASTag Advisory) में बिना चिपकाए गए फास्टैग का यूज किया जाता है, जिससे धोखाधड़ी के आसार बढ़ जाते हैं। नियमों को कड़ा करने का मकसद सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना है।

फर्जी वेबसाइटें से रहे सावधान
NHAI ने फास्टैग सेवाओं और एनुअल पास के नाम पर जो फर्जी वेबसाइटें (Fake websites on annual passes) चल रही है, उसके प्रति आगाह किया है। कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बता दें कि फास्टैग से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए सिर्फ आधिकारिक राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) ऐप का ही इस्तेमाल करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, कार्ड डिटेल्स या ओटीपी (OTP) को शेयर न करें

लागू हो रहे बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम
बता दें कि देशभर में उन्नत और बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम (Barrier-free tolling system) लागू हो रहे हैं। इन प्रणालियों की सफलता के लिए फास्टैग का सही तरीके से विंडस्क्रीन पर लगा होना बेहद जरूरी शर्त है

Leave a Comment