DA Hike January 2026 : कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। कर्मचारियों का जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता बढ़ाया जाना है। महंगाई भत्ते में कब इजाफा होगा, अभी यह बात क्लीयर नहीं है। महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर कईं अटकलें लगाई जा रही है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में इजाफे का लाभ कब दिया जाएगा और कितनी बढ़ौतरी हो सकती है।
जरूरी आंकड़े आ चुके हैं सामने
महंगाई भत्ते को लेकर जरूरी आंकड़े सामने आ चुके हैं। महंगाई भत्ते के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े काफी अहम है। इन आंकड़ों के अनुसार ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को तय किया जाता है। दिसंबर तक के आंकड़े फाइनल हो चुके हैं। इन आंकड़ों के अनुमान से महंगाई दर में इजाफा हुआ है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
एआईसीपीआई के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता वैसे तो 60 प्रतिशत को क्रॉस कर रहा है, परंतु सरकार की तरफ से राउंड फीगर में ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की जाती है। इस राउंड फीगर के हिसाब से नजदीक आंकड़ा 60 ही बन रहा है। ऐसे में फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जोकि बढ़कर 60 प्रतिशत हो सकता है। यानी की महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी होने की संभावना बन रही है।
कब किया जाएगा एलान
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान आम तौर पर सरकार की तरफ से होली से पहले कर दिया जाता है। इस बार होली कुछ जल्दी थी तो ऐसा नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली कैबिनेट की बैठक में सरकार की तरफ से कर्मचारियों को खुशखबरी दी जा सकती है। बता दें कि एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में भी सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर कोई फैसला नहीं लिया गया हे, जिससे कर्मचारियों को निराशा भी हुई है।
कितनी बढ़ेगी सैलरी
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का सीधा असर सैलरी बढ़ौतरी पर पड़ता है। आज के समय में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत अहम है, क्योंकि सैलरी में एक बड़ा हिस्सा महंगाई भत्ता है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर निर्भर करता है कि उनकी ग्रॉस सैलरी में कितना इजाफा होगा। अगर 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ता है तो जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 रुपये प्रति महीना होगी, उसकी सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। उक्त कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी में 400 रुपये प्रति महीना का इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं, सालाना बढ़ौतरी देखें तो 4800 रुपये की होगी।
दिया जाएगा एरियर
कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के साथ ही एरियर भी दिया जाएगा। महंगाई भत्ते को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। अगर मार्च में ही सरकार इसका एलान करती है और मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है तो दो महीने का एरियर कर्मचारियों के खाते में आएगा।