Hisar में कमर्शियल प्रोपर्टी खरीदना महंगा, 75 प्रतिशत तक बढ़ी कीमत, जानें मार्केट वाइज रेट्स

commercial property rates in hisar : देश के ज्यादातर इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान को टच करती हुई जा रही है। हरियाणा के हिसार में भी कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना काफी ज्यादा महंगा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यहां 75% तक रेट्स बढ़ चुके हैं। आइए खबर में जानते हैं मार्केट वाइज रेट्स क्या-क्या है।


property rates in hisar : हरियाणा के हिसार जिले में अब कमर्शियल प्रॉपर्टी का सौदा करना काफी ज्यादा महंगा हो गया है। पिछले कुछ समय में हिसार के प्रॉपर्टी बाजार में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है जिसके चलते कई इलाकों में कीमतें तकरीबन 75% तक बढ़ चुकी है। अगर आप भी हिसार शहर में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लिए जान लेते हैं अलग-अलग मार्केट के मौजूदा रेट्स क्या-क्या है।


हिसार शहर के प्रमुख बाजारों तथा कॉलोनी में प्रॉपर्टी खरीदना (Buying property in colony) पहले के मुकाबले काफी ज्यादा महंगा हो गया है। जिला प्रशासन (district administration) की तरफ से साल 2026 और 27 के लिए जारी किए गए नए कलेक्टर रेट्स की वजह से कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है।


हिसार के मुख्य राजगुरु मार्केट (Hisar’s main Rajguru Market) में 60% और कृष्णा नगर, जैन काली व डिफेंस कॉलोनी जैसे इलाकों में यह बढ़ोतरी 75% तक पहुंच गई है। इससे व्यापार बढ़ाना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।


जिला प्रशासन ने दी जानकारी


जिला प्रशासन की तरफ से अपडेट (Property Rates In Hisar) जारी करते हुए कहा गया है कि इन प्रस्तावित दरों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और फिलहाल आमजन को इस पर अपनी राय रखने का अवसर भी प्रदान किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि आम नागरिक 30 मार्च दोपहर 3:00 बजे तक तहसील में जाकर लिखित रूप में अपनी शिकायत और सुझाव दे सकते हैं। सभी नागरिकों के सुझाव और शिकायतों को देखने के बाद ही नए कलेक्टर रेट्स (new collector rates in hisar) को अंतिम रूप दिया जाएगा।


कमर्शियल प्रॉपर्टी पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर


नए कलेक्टर रेट्स का सबसे ज्यादा असर कमर्शियल प्रॉपर्टी (Commercial Property in Hisar) पर पड़ेगा। बाजार और सेक्टरों की व्यावसायिक जमीनों के दाम तेजी से बढ़े हैं, जबकि ज्यादातर रिहायशी कॉलोनियों के रेट (Collector rates for residential colonies) वैसे ही रखे गए हैं।


मार्केट वाइज जाने कितने बढ़े रेट्स


हिसार के राजगुरु मार्केट में कमर्शियल प्रॉपर्टी के पुराने रेट 1,49,500 थे जिसमें 60% बढ़ोतरी के बाद नए कलेक्टर रेट 2,49,200 हो गए, मॉडल टाउन में कमर्शियल प्रॉपर्टी के पुराने रेट 1,10,000 थे जिनमें 45% की बढ़ोतरी हुई और नए कलेक्टर रेट 1,59,500 हो गए। पुष्पा कॉम्प्लेक्स की कमर्शियल प्रॉपर्टी के पुराने रेट 70,000 थे जो अब 1,34,750 हो गए (75%), दयानंद कॉलोनी कमर्शियल प्रॉपर्टी के पुराने कलेक्टर रेट 77000 थे जो अब 123200 (60%) हो गए।


जैन गली में 1,20,000 से 2,10,000 (75%) की वृद्धि दर्ज की गई। ओल्ड कोर्ट कॉम्पलेक्स में 1,50,000 से बढ़कर 2,17,500 (45%) और कृष्णा नगर में 65,000 से बढ़कर 1,13,750 (75%) हो गया। डिफेंस कॉलोनी में 73,600 से बढ़कर 1,28,800 (75%) और लाजपत नगर में 77,000 से बढ़कर 1,34,750 (75%) हो गया।


वहीं, रिहायशी क्षेत्रों में डीसी कॉलोनी का रेट 40,250 से बढ़कर 50,312.5 (25%) हुआ। सेक्टर-15 में 39,600 से 49,500 (25%), सेक्टर 16–17 में 36,000 से 45,000 (25%), सेक्टर-3 में 28,750 से 35,937.5 (25%) और सेक्टर-5 में 26,450 से बढ़कर 33,062.5 (25%) हो गया। इस प्रकार, कमर्शियल क्षेत्रों में अधिकतम 75% तक की वृद्धि देखी गई, जबकि रिहायशी क्षेत्रों में 25% की समान वृद्धि हुई।


सरकार तथा प्रशासन की तरफ से कलेक्टर रेट्स (New Collector Rates) में किया गया यह संशोधन व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा जमीनों की मांग (demand for land) को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Leave a Comment