IMD Weather 7 Days : झमाझम होगी प्री-मानसून की बारिश, 70 KMh की आंधी के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी

IMD Weather 7 Days : भारत मौसम विभाग की तरफ से 7 दिन के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। चलिए जानते हैं किस राज्य में कब कैसी बारिश होने की संभावना है।

पहले जानिए पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए विस्तृत लेख में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में मिजोरम के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। जबकि गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उड़ीसा, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं व आंधी दर्ज की गई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है।

कैसी बनी हुई है मौसम की गतिविधि
मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी ईरान और इससे सटे कैपस्यिन सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। एक ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अलावा देश के कई इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल 2 अप्रैल 2026 से उत्तर पश्चिम भारत को एक और नया पश्चिम विक्षोभ प्रभावित करेगा।

उत्तर पश्चिम भारत के लिए वेदर
मौसम विभाग की ओर से उत्तर पश्चिम भारत के लिए आज रात से 3 से 4 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 29 और 30 मार्च व दो और तीन अप्रैल को जम्मू कश्मीर में जबकि तीन और चार अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाए चलने की भी संभावना है।

बात मैदानी इलाकों की करें तो यहां 31 मार्च तक 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं 30 मार्च को कश्मीर में कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी का भी अनुमान है। 30 मार्च को पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत के लिए वेदर अलर्ट
भारत मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि पूर्वोत्तर भारत में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली चमकने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के संग हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 से 31 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में बिजली चमकने की घटनाएं संभावित है। वहीं 30 से 1 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के लिए मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी भारत के लिए भी वेदर का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 29 मार्च से 1 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। 2 अप्रैल तक झारखंड व अगले 5 दिनों तक उड़ीसा में बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल और बिहार में 31 मार्च को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं इसी दिन पश्चिम बंगाल में भी 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत के लिए अलर्ट
भारत मौसम विभाग की तरफ से मध्य भारत के लिए 6 दिनों तक बिजली कड़कने, तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ में बारिश हो सकती है। 30 मार्च को मध्य प्रदेश और 31 मार्च को छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

पश्चिमी भारत के लिए मौसम का हाला
पश्चिम भारत में मध्य महाराष्ट्र में 29 से 31 मार्च तक बिजली कड़कने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुजरात में 29 व 30 मार्च और 2 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। जबकि, गोवा की बात करें तो 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 30 और 31 मार्च को ओलावृष्टि भी संभावित है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। केरल और माहे में बिजली कड़कने व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश, तेलंगना, कर्नाटक में बिजली कड़कने व बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment