IMD Rain Alert : हरियाणा, यूपी, राजस्थान में 72 घंटे बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी

IMD Rain Alert : मौसम विभाग की तरफ से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसका अधिक असर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। यहां के अलग-अलग जिलों के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान के लिए अलर्ट
राजस्थान में अब मौसम में बदलाव के साथ ही मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट लेने वाला है और तापमान में गिरावट से हल्की ठंड महसूस हो सकती है। राजस्थान में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 31 मार्च तक बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर के साथ ही कई इलाकों में बादलों की आवाजाही संग बारिश हो सकती है। बीकानेर जिले में हल्की आंधी के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। वहीं जयपुर में भी मौसम एकदम बदला हुआ है।

राजस्थान के इन जिलों में गिरा तापमान
राजस्थान में बीकानेर के साथ-साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बीते 15 दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी का प्रभाव कम हो रहा है। आगामी दिनों में 31 मार्च तक भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहने के आसार है और मार्च के आखिर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम में बदलाव नजर आएगा।

यूपी में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश के साथ 40 Km की स्‍पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो सकता है। वेस्‍ट यूपी में बारिश की शुरुआत जल्द होने वाली है। इसका असर बाद में पूर्वी हिस्‍से में भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला 30 मार्च और 31 मार्च तक जारी रहने वाला है।

इन जिलों में चलेंगी धूल भरी हवाएं
1 अप्रैल से मौसम सामान्‍य हो जाएगा। इस दौरान मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी के साथ ही प्रदेश में कई जिलों में तेज हवाओं के बीच बिजली गिरने के आसार जताए है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना हैं। आंधी के बीच ओलावृष्टि की संभावना भी है। इसका प्रभाव फसलों पर पड़ सकता है। अमेठी, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी जैसे जिलों में बारिश से राहत मिल सकती है।

Haryana के 6 जिलों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश
हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार जताए गए हैं। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में किया ओरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ओरेंज अलर्ट जारी करदिया गया है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के आसार है। इसके साथ ही राज्य के बाकी 16 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

तेज हवाओं का भी अंदेशा
मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। इससे आम लोगों को परेशानी के साथ-साथ किसानों को भी थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के चलते किसानों क फसलों को खतरा पहुंच सकता है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा में अगले 2 से 3 दिन तक बारिश का मौसम बना रहने वाला हैं। 30 मार्च को भी कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है, खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। हालांकि 31 मार्च से मौसम साफ रह सकता है।

Leave a Comment