DA Hike : मार्च का महीना बीतने में दो ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जनवरी डीए को लेकर कर्मचारियों में बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर समाने आई है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के डीए में 2 नहीं,बल्कि 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
क्या कहता है दिसंबर का AICPI इंडेक्स
दरअसल, दिसंबर का AICPI इंडेक्स 148.2 पर स्थिर रहने से डीए (Dearness Allowance) में 5 प्रतिशत तक के इजाफे का रास्ता खुल रहा है। जानकारो के अनुसार, अब जनवरी 2026 से कुल डीए 63 प्रतिशत हो सकता है। बता दें कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी ठोस आंकड़ों के आधार पर होती है। जिसके लिए सबसे अहम फेक्टर एआईसीपीआई होता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2025 के लिए ये आंकड़े जारी किया गया है।
कैसे तय होता है कर्मचारियों का डीए
मंत्रालय के अनुसार, दिसंबर महीने में यह सूचकांक 148.2 अंक पर रहा है। इससे पहले नवंबर में भी यह आंकड़ा इसी स्तर पर था। सूचकांक में स्थिरता का अर्थ यह नहीं है कि महंगाई भत्ते में इजाफा रूक जाएगा। जानकारों के मुताबिक इन आंकड़ों के बेस पर सरकार डीए में अधिकतम बढ़ौतरी करने की स्थिति में है, जो कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है।
कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
मौजूदा आंकड़ों का विश्लेषण करें तो यही लग रहा है कि इस बार केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत तक बढ़ौतरी कर सकती है। ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
AICPI-IW के अध्यक्ष ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने क्लियर किया है कि AICPI-IW सूचकांक (AICPI-IW Index) का 148.2 पर बरकरार रहना एक पॉजिटिव हिंट है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ौतरी के आसार है। यानी अब कर्मचारियों को 63 प्रतिशत की दर से डीए मिल सकता है।
कब लागू होंगी नई दरें
अभी डीए (DA Hike Update) का ताजा अपडेट जनवरी 2026 के लिए है। इससे पहले जुलाई 2025 में सरकार ने डीए को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया था। अब जनवरी से लागू होने वाले इस नए इजाफे के बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का फायदा मिलेगा, जो कर्मियों के लिए राहतभर हो सकता है।
कैसे तय होता है यह गणित?
डीए केलकुलेट करने का एक निर्धारित फॉर्मूला है, जो औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर बेसड होता है। बीते 12 महीनों के औसत AICPI-IW की गणना कर ही डीए का प्रतिशत निकाला जाता है। इससे ही यह तय होता है कि सरकारी खजाने से कर्मचारियों को राहत के रूप में कितनी राशि दी जा सकती है। डीए हाइक निकालने के लिए इस फार्मूले का यूज हो सकता है। DA (प्रतिशत ) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261।41} / 261.41] × 100 − मौजूदा DA (प्रतिशत)
सैलरी में होगा बंपर इजाफा
अगर 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होना तय है। फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी पर मिलता है। ऐसे में जिसकी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी, उतना ज्यादा इजाफा होगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 रुपये प्रति महीना है तो महंगाई भत्ते में सीधे तौर पर 1000 रुपये प्रति महीना का इजाफा होगा।