Haryana में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रदेश में तगड़ी बारिश देखने को मिली है। दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की बारिश ने कई इलाकों को प्रभावित किया है। वहीं, प्रदेश में बारिश का इस पश्चिमी विक्षोभ के तहत एक स्पैल खत्म हो गया है। अलग बारिश का दौर कब शुरू होगा, इसको लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
रविवार को 8 जिलों में हुई बारिश ओलावृष्टि
हरियाणा में प्रदेश में रविवार को 8 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। इसमें फतेहाबाद और सिरसा में ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फतेहाबाद के 20 गांवों व शाम को 25 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इसके अलावा कई इलाकों में धुलभरी आंधी भी चली है, जिसने गेहूं की फसलों को लेटा दिया है। सिरसा के डिंग क्षेत्र में ओलावृ्ष्टि होने की पुष्टि हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, जींद करनाल और पानीपत में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पंचकूला में भी बारिश का असर दिखा है।
आज बारिश का एक स्पैल हुआ खत्म
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक के इलाकों में हल्की बारिश रही है। वहीं, दिल्ली एनसीआर के जिलों में तेज बारिश हुई है, जिसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, झज्जर, रोहतक शामिल है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है।
फसलों को हो रहा नुकसान
बारिश व आंधी के संग ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए सावधान किया गया है। वहीं, खेतों में इन दिनों पानी लगाने से बचना चाहिए। इसके अलावा पकी फसल को हो सके तो जल्द काटकर मंडी तक पहुंचाए। हालांकि, किसानों के सामने इस मौसम में बहुत चुनौती रहती है और चाह कर भी फसल बचाना मुश्किल हो सकता है।
कहां कितनी हुई बारिश
बारिश को लेकर अभी सटीक आंकड़े आने बाकी है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार कल अंबाला में 1.5 एमएम, हिसार में 0.7 एमएम, जींद में 1.5 एमएम और करनाल में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बाकी कुछ जगहों पर इससे ज्यादा भी बारिश हुई है। कई खेतों के इलाकों में रेन गेज न होने की वहज से बारिश को नापना संभव नहीं है।
अब कब लौटेगी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि हरियाणा में 31 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। एक बार फिर से कल या आज रात को बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। यानी बारिश का नया स्पैल शुरू हो सकता है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर 31 मार्च को भी हरियाणा और एनसीआर में देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है।