Gold Silver Rate Hike : आउट ऑफ रेंज हुए 10 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एक झटके में जबरदस्त बढ़ौतरी

Gold Silver Rate Hike : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अब बीते दिनों के गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। लाइव रेट के अनुसार दामों में अच्छा खासा इजाफा आया है, जिससे 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोना भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहे हैं।

चांदी के दाम राष्ट्रीय बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा उछले
चांदी की कीमतों में एमसीएक्स पर तगड़ी तेजी देखी जा रही है। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 2,30,434 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। वहीं, इसमें बढ़ौतरी देखें तो 2,480 यानी की 1.09% की बड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं, आज का चांदी का न्यूनतम भाव 2,25,763 रुपये प्रति किलो रहा है। चांदी का अधिकतम भाव 2,31,856 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। चांदी आज 2,28,106 रुपये पर खुली थी। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 2,27,954 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोने की कीमतों में हुआ कितना बदलाव
सोने के दामों में 0.98 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। सोने का ताजा दाम 1,45,700 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें कुल मिलाकर 1,418 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,42,100 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,45,797 व ओपन प्राइस 1,42,100 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, पिछला बंद भाव 1,44,282 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया था।

चांदी में इंटरनेशनल बाजार में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ौतरी
कॉमेक्स बाजार में चांदी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी 71.54 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। वहीं, इसमें कुल मिलाकर 1.744 डॉलर यानी 2.50% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 69.35 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का अधिकतम भाव 71.83 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का न्यूनतम भाव 67.70 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का पिछला बंद भाव 69.796 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

सोने की कीमत
सोने की कीमत में भी तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना 4,576.90 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। इसमें 84.40 डॉलर यानी कि 1.88% प्रति औंस की बढ़ौतरी हुई है। सोने का ओपन प्राइस 4,482.80, अधिकतम भाव 4,579.10 डॉलर व न्यूनतम भाव 4,413.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। कल सोना 4,492.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

इस वजह से प्रभावित हो रहे दाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को 6 अप्रैल तक स्ट्रेट ऑफ होर्मूज ओपन करने के लिए की मोहलत दी है, लेकिन ईरान और इजरायल के बीच लगातार हमले अभी भी जारी है, जिसके चलते तनाव बढ़ रहा है। अभी तो सीजफायर के कोई संकेत नहीं मिल रहे। अमेरीका के द्वारा शांति से प्रस्ताव के बातचीत के बारे में बताया गया, लेकिन ईरान ने अमेरिका की शर्तों के बेस पर शांति वार्ता पर बातचीत करने से मनाही कर दी है। इन सब घटनाओं के कारण सोने और चांदी की कीमत काफी प्रभावित हो रही है।

Leave a Comment