Gold Price : सोने और चांदी के दामों में गिरावट के बाद एक बार फिर से रिकवरी देखने को मिली है। सोने और चांदी के दामों में अच्छा कमबैक हुआ है। वहीं, सर्राफा बाजार में भी सोने चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के कहां क्या दाम चल रहे हैं।
एमएसीक्स पर सोने चांदी की कीमत
एमसीएक्स यानी मल्टी कमॉडिटि एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 2,28,960 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। कल के मुकाबले दामों में 1,006 यानी 0.44% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, सोने की बात करें तो सोने के दामों में 769 रुपये यानी कि 0.53 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके बाद सोने की कीमत 1,45,051 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है।
कॉमेक्स पर सोने चांदी के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। यहां पर चांदी 73.36 डॉलर प्रति औंस चल रही है। यानी कि चांदी में 2.791 डॉलर मतलब 3.95% की बढ़ी बढ़ौतरी हुई है। वहीं, सोने की बात करें तो सोने के दाम 4,568.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें 42.60 डॉलर प्रति औंस यानी कि 0.94% की बढ़ौतरी हुई है।
शहर वाइज जानें सोने चांदी के दाम
दिल्ली (Delhi Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147430
22 कैरेट सोना – 135150
18 कैरेट सोना – 110610
मुंबई (Mumbai Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147280
22 कैरेट सोना – 135000
18 कैरेट सोना – 110460
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147430
22 कैरेट सोना – 135000
18 कैरेट सोना – 110460
चेन्नई (Chennai Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147280
22 कैरेट सोना – 135000
18 कैरेट सोना – 110510
पटना (Patna Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147430
22 कैरेट सोना – 135050
18 कैरेट सोना – 110510
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147430
22 कैरेट सोना – 135150
18 कैरेट सोना – 110610
मेरठ ((UP Gold Price))
24 कैरेट सोना – 147430
22 कैरेट सोना – 135150
18 कैरेट सोना – 110610
अयोध्या (Ayodhya Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147430
22 कैरेट सोना – 135150
18 कैरेट सोना – 110610
कानपुर (Kanpur Gold Price)
24 कैरेट सोना – 147430
22 कैरेट सोना – 135150
18 कैरेट सोना – 110610
हाई लेवल से 46 प्रतिशत कम चल रहे दाम
सोने और चांदी की कीमतों में आज भले ही तेजी आई हो, लेकिन अपने पीक लेवल से सोना चांदी काफी नीचे चल रहे हैं। सोने में तोउच्चतम स्तर से 46 फीसदी तक की गिरावट है। चांदी में गिरावट और भी ज्यादा है। 29 जनवरी 2026 को सोना और चांदी अपने शीर्ष पर थे। सोना 1.90 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो चली गई थी। अब सोना 1,45,051 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है तो चांदी 2,28,960 रुपये पर आ गई है।