Tata Motors, Mahindra और Renault लॉन्च करेंगी नई SUVs, पावरफुल इंजन के साथ मिलेंगे खास फीचर्स

Tata Motors, Mahindra और Renault ने नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। अगर आप एक मजबूत और रगेड SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नई एसयूवी में आपको अपग्रेट फीचर्स के साथ शानदार माइलेज भी मिलेगा। वहीं, कीमत भी 10 लाख रुपये से कम से शुरू हो सकती है। चलिए जानते हैं इन आने वाली एसयूवी कारों के बारे में-

महिंद्रा लॉन्च करेगी Mahindra Vision S
महिंद्रा की गाड़ियों पर लोगों का ट्रस्ट बढ़ता जा रहा है। अब महिंद्रा Vision S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन साल 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस SUV में ऊंची राइड हाइट, स्क्वेयर शेप बॉडी, फ्लैट बोनट, मस्कुलर व्हील आर्च, रॉकर पैनल और उभरे हुए रूफ रेल जैसे एलिमेंट्स मिलेंगे, जो इसे एक असली रगेड SUV का लुक देंगे। Mahindra इस मॉडल को अपने फ्यूचरिस्टिक NU_IQ मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर डेवलप कर रही है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसके पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस गाड़ी का बहुत सारे महिंद्रा कार के दिवाने इंतजार भी कर रहे हैं।

क्या हो सकते हैं खास फीचर्स
महिंद्रा की इस कार में स्पाई फोटोज के मुताबिक ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। कंपनी इस SUV को पहले पेट्रोल और डीजल इंजन वाले ICE वेरिएंट में लॉन्च करेगी, जबकि बाद के चरण में इसका हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया जाएगा।

Renault Bridger भी अगले साल होगी लॉन्च
रेनॉल्ट ब्रिजर का नियर-प्रोडक्शन-रेडी कॉन्सेप्ट मॉडल इसी महीने की शुरुआत में फ्रांस के Guyancourt में शोकेस किया गया था। यह भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ब्रांड का पहला प्रोडक्ट होगा। कंपनी की योजना इसे 2027 के अंत तक लॉन्च करने की है। नई Duster के प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर तैयार Brigger को 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ICE वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, Renault हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स पर भी काम कर रहा है, जिन्हें बाद के चरणों में क्रमशः लॉन्च किया जाएगा।

टाटा की Tata Scarlet का इंतजार अभी नहीं होगा खत्म
Tata Motors, Mahindra की Thar को टक्कर देने के लिए एक नई SUV डेवलप कर रही है। हालांकि, यह मॉडल मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जिस वजह से इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता से ज्यादा फोकस इसके मजबूत और रगेड लुक पर रहेगा। इस अपकमिंग SUV का कोडनेम Tata Scarlett रखा गया है और इसका डिजाइन बॉक्सी शेप में होगा, जो इसे दमदार रोड प्रेजेंस देगा।

2028 में हो सकती है लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस करीब 210 मिमी हो सकता है। Tata Scarlett को ICE और प्योर इलेक्ट्रिक, दोनों वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में ग्राहकों को AWD ड्राइवट्रेन का विकल्प भी मिल सकता है। Tata Motors इस SUV को साल 2028 में लॉन्च कर सकती है, जो नेक्स्ट-जेनरेशन Nexon के लगभग एक साल बाद बाजार में आएगी।

Leave a Comment