Mahindra Scorpio N में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव, नए मॉडर्न फीचर्स और इंटीरियर होगा चेंज

Mahindra Scorpio N : महिन्द्रा कारों का भारतीय बाजारों में खूब दबदबा देखने को मिल रहा है और खासतौर पर स्कॉर्पियो N की खूब डिमांड देखी जाती है। ऐसे में आपको बता दें कि महिन्द्रा कंपनी की ओर से अब Mahindra Scorpio N में 5 बड़े बदलाव मिलने वाले हैं। अब इस एसयूवी में नए मॉडर्न फीचर्स जोड़े जाने वाले हैं।

बढ़ रही डिमांड
भारतीय बाजार में स्कॉर्पियो N सबसे ज्यादा बिक्री वाली एसयूवी बन गई है। अब कंपनी इस एसयूवी को ओर बेहतर बना रही है और नए मॉडर्न फीचर्स को इसमे जोड़ने वाली है। कंपनी की ओर से मिड-साइज SUV Scorpio N के इंटीरियर में चेंज किया जाएगा। ऐसे में आइए खबर मे जानते हैं कि स्कॉर्पियो-N में क्या कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कंपनी कर रही हाई-टेक फेसलिफ्ट देने की तैयारी
कंपनी की ओर से अब इस पॉपुलर Big Daddy of SUVs को एक हाई-टेक फेसलिफ्ट देने की तैयारियों में जुटी हुई है। कंपनी ने नए और बड़े डिस्प्ले को जोड़ने के लिए सेंटर कंसोल को नया डिजाइन दिया गया है। बता दें कि वर्टिकल एसी वेंट को अब टचस्क्रीन के नीचे हॉरिजॉन्टली प्लेस किया है। बता दें कि सेंटर कंसोल पर नया सैटिन सिल्वर सराउंड इस एसयूवी के लूक को प्रीमियम लूक देता है। बड़ी बात है कि फिजिकल कंट्रोल में आपको वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अब इस एसयूवी में बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ प्रीमियम हार्मन कार्डन ऑडियो सेटअप भी दिया जाएगा।

स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट का नया डिजाइन
स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट दिखने में अभी के मॉडल के जैसे ही होगी। हालांकि कंपनी इसके लूक में थोड़ा बदलाव कर सकती है। इसमें अपग्रेडेड ग्रिल और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाला एयर डेम दिया जाएगा। इसके साथ ही बम्पर में बदलाव होगा। अब इस एसयूवी में दमदार एलईडी हेडलाइट्स और सी-शेप वाले फॉग लैंप्स भी मिलने वाले हैं।

अपडेटेड स्कॉर्पियो में नए 5-स्पोक 18-इंच अलॉय वील्स दिए जाएंगे। वहीं, टेल-लैंप्स के लिए नए एलईडी सिग्नेचर मिल सकता है और एक अपडेटेड लोअर बम्पर मिलने की संभावना है।

स्कॉर्पियो-N का सिंगल-पेन सनरूफ
जानकारी के लिए बता दें कि स्कॉर्पियो-N का जो मॉडल अभी मार्केट में मौजूद है, उसमें सिंगल-पेन सनरूफ है। लीक हुई फोटो से यह क्लियर हो गया है कि स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिल सकता है। इस एसयूवी का ग्लास रूफ सेकेंड-रो तक फैला होगा, जिससे केबिन काफी एयरी जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। ऐसे में यही लग रहा है कि कम कीमत वाले वेरिएंट में कंपनी सिंगल-पेन सनरूफ दे सकती है, जबकि पैनोरमिक सनरूफ टॉप-स्पेक मॉडल में दिए जाने की संभावना है।

फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो-N के फीचर्स
बता दें कि फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो-N में रिवाइज्ड डैशबोर्ड लेआउट होगा। कंपनी इस मॉडल में थार रॉक्स जैसा डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। अभी मौजूदा मॉडल में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मौजूद है। सिर्फ इतना ही नहीं इस एसूयवी 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में बेसट यूजर इंटरफेस और फास्ट प्रोसेसिंग के साथ एक नई 10.25 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन भी मिल सकेगी। इसके साथ ही सेमी-ऐनालॉग डायल नहीं, बल्कि एक नई 10.25 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है, जो फुल-स्क्रीन नेविगेशन और ADAS अलर्ट को शो करेगा।

इसके साथ ही नहीं स्कॉर्पियो-N के टेस्ट मॉडल में ORVM और फ्रंट ग्रिल में इंटीग्रेटेड कैमरे भी दिया जा सकता है। लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक स्कॉर्पियो-एन में कंपनी हाई-डेफिनिशन 360-डिग्री कैमरा सिस्टम दे सकती है। इसके साथ ही महिन्द्रा की इस एसयूवी में ‘ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर’ भी दिया जा सकता है जो टर्न सिग्नल यूज करने पर एक्टिवेट हो जाएगा।

Leave a Comment