IMD Weather Alert : भारत मौसम विभाग की तरफ से नया वेदर अपडेट जारी कर दिया गया है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल का पहला सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि से भरा रहने वाला है। कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर देखने को मिलेगा।
देखने को मिल रही तगड़ी बारिश
मार्च के आखिरी दिनों में मौसम का एकदम रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे मौसम एकदम कूल हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बिजली के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमालय क्षेत्र में जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, उसके चलते आज दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के साथ ही पूरे उत्तर भारत में आंधी, बारिश, बिजली के साथ ही ओलावृष्टि देखी जा रही है। बीते दिनों दिल्ली (Weather News Today), नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कश्मीर घाटी से पूरे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो रही है।
अप्रैल में कैसी रहेगी बारिश की तीव्रता
मौसम विभाग की ओर से दो पश्चिमी विक्षोभों और मौसम से जुड़े कई बदलावों से इस हफ्ते देश के कई हिस्सों में मौसम के सक्रिय रहने और बारिश के आसार है। अप्रैल के पहले हफ्ते में भी मौसम के ऐसे रहने का पूर्वानुमान जारी किया हैं। 31 मार्च से 6 अप्रैल के बीच कई इलाको में भारी बारिश, गरज के साथ तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश की तीव्रता 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच देखने को मिल सकती है।
किन इलाको में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 3 से 5 अप्रैल के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में बारिश के आसार है और 4 और 6 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 2 से 4 अप्रैल के बीच पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना है। अब दो दिनों से हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवांए चलने की संभावना है।
आज 31 मार्च को पंजाब , हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में बारिश हो रही है। इसके साथ ही 3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश, बिजली और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है और 4 से 6 अप्रैल के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज 1 मार्च को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 2 अप्रैल से भी मौसम ऐसा ही रहने वाला हैं। 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में फिर बूंदाबांदी के आसार है। हालांकि इस दौरान तापमान ऐसा ही रहेगा। दिल्ली में 1 अप्रैल से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री से बढ़कर 3 अप्रैल को 36 से 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि फिर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बिहार, ओडिशा और बंगाल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के आसार है। इससे कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में पूरे हफ्ते बिजली कड़कने और तेज हवाओं साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक केरल में 1 अप्रैल को बारिश के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाको के कुछ हिस्सों में मौजूद है। हिमालयी क्षेत्रों के इन बदलावों का प्रभाव दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, के साथ ही अन्य राज्यों में देखने को मिलेगा । 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
पूर्वी भारत में आंधी, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में गरज, बिजली और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहेगा। पंजाब और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती का असर, मध्य और पूर्वी भारत में आंधी, तूफान और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिनों केरल के कुछ इलाको में बारिश रिकॉर्ड की गई है। हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत के साथ ही कुछ इलाको में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश हुई है।