Gehu MSP Rate Hike : अब लागू होगी गेहूं की नई एमएसपी कीमत, इतने रुपये से नीचे अपनी फसल न बेचें किसान

Gehu MSP Rate Hike : गेहूं की कीमतों में सरकार की तरफ से इजाफे का एलान कर दिया गया है। इसको अब लागू किया जाएगा। यानी कि किसानों को बढ़ी हुई एमएसपी का लाभ मिलेगा। अब तक किसानों के लिए पुरानी एमएसपी ही लागू थी। बता दें कि सरकार ने 2025-26 के लिए 2425 रुपये एमएसपी तय की थी। ऐसे में प्राइवेट प्लेयर्स भी इससे ज्यादा रुपये नहीं दे रहे थे।

मंडियों में खरीद की तैयारी हुई पूरी
सरकार की तरफ से मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। गेहूं खरीद के लिए मंडियों के अंदर शेड व बारदाना की व्यवस्था कर ली गई है। सरकार की एजेंसियों की तरफ से सरकार द्वारा तय की गई एमएसपी पर गेहूं की खरीद की जाएगी।

किसानों के लिए अलग-अलग राज्यों में खरीद संबंधि नियम भी बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा। जैसे हरियाणा में ट्रैक्टर या वाहन के नंबर के हिसार से गेट पास कटेगा और किसान की बायोमेट्रिक की जाएगी। जिसके बाद फसल बेची जाएगी। वहीं, सरकार की तरफ से पैसा सीधा किसानों के खाते में डाला जाएगा।

किस भाव में बिकेगा गेहूं
आज पुरानी एमएसपी का आखिरी दिन था। 31 मार्च को किसानों को ज्यातर मंडियों में नई एमएसपी से नीचे ही गेहूं बेचनी पड़ी है। वहीं, पुरानी एमएसपी से भी कम दाम में फसल बेची गई है। चलिए जानते हैं देश कि अलग-अलग मंडियों में गेहूं किस भाव बिका है।

गुजरात के खेड़ा की कपडवंज मंडी में गेहूं का भाव – 2150 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के सूरत की वयरा मंडी में गेहूं का भाव – 1750 से 2275 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के अहमदाबाद की सनद मंडी में गेहूं का भाव – 2460 से 2460 रुपये प्रति क्विंटल
Uttarakhand के हरिद्वार की लक्षर मंडी में गेहूं का भाव – 2585 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल
छत्तीसगढ़ के रायपुर की नियोरा मंडी में गेहूं का भाव – 2100 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के झालावाड़ की खानपुर मंडी में गेहूं का भाव – 1825 से 2468 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के गंगानगर की श्री कर्णपुर मंडी में गेहूं का भाव – 1800 से 2125 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के सूरत की निज़ार मंडी में गेहूं का भाव – 2120 से 2235 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के सूरत की KUKARMUNDA मंडी में गेहूं का भाव – 2150 से 2196 रुपये प्रति क्विंटल
कर्नाटक के बेलगाम की कुदची मंडी में गेहूं का भाव – 4100 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के जालौन (उरई) की अयित मंडी में गेहूं का भाव – 2360 से 2360 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की अतरौली मंडी में गेहूं का भाव – 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के बदायूं की बबराला मंडी में गेहूं का भाव – 2410 से 2430 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की छर्रा मंडी में गेहूं का भाव – 2480 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के आगरा की खैरागढ़ मंडी में गेहूं का भाव – 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल

अब मिलेगी नई एमएसपी इससे नीचे फसल न बेचें किसान
किसानों के लिए नया न्यूनतम समर्थन मूल्य 1 अप्रैल से लागू हो रहा है। इस बार सरकार की तरफ से गेहूं का एमएसपी भाव 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। 2026-27 के लिए तय किए गए इस भाव में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ौतरी की गई है। ऐसे में हम किसानों को यहीं सलाह देंगे कि ज्यादा से ज्यादा कोशिश यही रहे कि सरकार को अपनी फसल तय प्रक्रिया को अपनाकर सरकार को ही बेचें। अगर सरकार को फसल न बेच पाएं तो कोशिश करें कि इससे नीचे फसल न बेचें। हालांकि, कईं बार मंदी की वजह से दाम न लगने पर किसानों को इससे नीचे भी फसल बेचनी पड़ जाती है, लेकिन किसान व्यापारी के साथ अच्छा मोलभाव करने का प्रयास करें।

सरसों का मिल रहा है अच्छा भाव
किसानों को इस बार सरसों का अच्छा भाव मिल रहा है। ज्यादातर मंडियों में उच्चतम भाव 6800 से 7000 के पास चल रहा है। कुछ मंडियों में तो दाम इससे भी ज्यादा मिल रहे हैं। तभी तो आलम यह है कि किसान सरकारी बोली पर सरसों बेच ही नहीं रहे हैं। किसानों को सरकार की तरफ से एमएसपी भाव 6200 रुपये दिया जा रहा है, जो 28 मार्च से लागू हो गया है।

Leave a Comment