Hisar New Project : हरियाणा के हिसार में लगातार डेवलपमेंट के कार्यों में तेजी लाई जा रही है। यहां, के विधायकों व मंत्रियों की ओर से भी समय-समय पर एरिया के विकास के लिए काम किया जा रहा है। अब हिसार में एक और प्रस्ताव रखा गया है। यह प्रस्ताव सीधा मंत्री नितिन गडकरी को रखा है।
मंत्री ने लिखा पत्र
हरियाणा के पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण बात उठाई है। मंत्री गंगवा की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अंडरपास व ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई है। बता दें कि यह एरिया एयरपोर्ट के पास पड़ता है।
सड़क निर्माण की भी रखी मांग
हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से जानकारी दी गई है कि गांव बुगाना और सरसौद के सरपंचों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। उस प्रतिनिधिमंडल की तरफ से मांग उठाई गई है, जिसमें कहा गया है कि हिसार एयरपोर्ट के पास नेशनल हाईवे पर पर 7.3 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क बनवाई जाए। साथ ही बताया गया है कि सड़क का निर्माण एरिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए किसी प्रकार का भूमि अधिग्रहण करना भी जरूरी नहीं है।
इन गांवों को होगा लाभ
बता दें कि इस सड़क व अंडपास और अवब्रिज के बनने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें बुगाना, सरसौद और तलवंडी राणा के लोगों की सुविधा होगी। हिसार एयरपोर्ट के समीप कट, ओवरब्रिज और अंडरपास की मांग तलवंडी राणा, बुगाना, धांसू, जुगलान, बहबलपुर, बड़ो पट्टी, खेड़ी बर्की, धिकताना, सुलखनी सहित नगर पालिका बरवाला के लोग लंबे समय से उठा रहे है।
अतिरिक्त दूरी करनी पड़ती है तय
इस रोड पर कोई कट, ओवरब्रिज व अंडपास न होने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मजबूरी में लोगों को जल्दी के चक्कर में रॉन्ग साइड भी चलना पड़ता है। लोगों को 3 किलोमीटर ज्यादा घुमना पड़ता है। वहीं, हादसे होने का डर भी बना रहता है। ऐसे में सड़क निर्माण, सड़क निर्माण, कट और ओवरब्रिज या फिर अंडरपास की बहुत जरूरत है।