Maruti Suzuki – मारूति सुजुकी की गाड़ियों का भारतीय कार बाजार में दबदबा है। मारूति की गाड़ियां लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। आज सड़कों पर हर दूसरे से तीसरी गाड़ी आपको मारूति की नजर आ जाएगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों के बजट के अनुसार हर मॉडल लॉन्च किया हुआ है। इसी वजह से मारूति कारों की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक बार फिर से मारूति की 33 किलोमीटर की माइलेज देने वाली कार बिक्री के मामले में नंबर वन पर है।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की गाड़ियां एडवांस फीचर से लैस और 5स्टार रेटिंग सेफ्टी के साथ आती है जिसकी वजह से ग्राहक सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। मारूति की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में डिजायर हमेशा उपर रहती है। दरअसल, बिक्री के मामले में Dzire का हर महीने अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है। इस कार के सेडान सेगमेंट में कोई भी कार टक्कर में नहीं है।
अपने सेगमेंट में डिजायर की जितनी यूनिट बिक रही है, बाकी सारे मॉडल मिलकर भी इसकी बराबरी नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि मारूति डिजायर साल 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। मारूति डिजायर ने जनवरी 2026 में भी अपनी धाक कायम रखी है। जनवरी 2026 में मारूति डिजायर की 19,629 यूनिट बिकी हैं। इस कार की कामयाबी के पीछे CNG मॉडल का भी अहम रोल है। यह 33 किलोमीटर से ज्यादा की माइलेज (Maruti Dzire Mileage) देती है और इसकी कीमत 6.25 रुपये है।
ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें –
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इन 10 कारों ने बिक्री के मामले में साल 2026 में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नेक्सन / EV की साल 2026 में 23,365 यूनिट बिकी हैं, जबकी 2025 जनवरी में 15,397 यूनिट सेल हुई थी। डिजायर की साल 2026 जनवरी में 19,629 यूनिट बिकी, साल 2025 जनवरी में 15,383 यूनिट, पंच / EV की 2026जनवरी में 19,257 यूनिटी सेल हुई और साल 2025 जनवरी में 16,231 यूनिट बिकी। वहीं क्रेटा / EV की साल 2026 जनवरी में 17,921 यूनिटी बिकी हैं
और साल 2025 जनवरी में 18,522 यूनिट, अर्टिगा की साल 2026 जनवरी में 17,892 यूनिट सेल हुई और साल 2025 जनवरी में 14,248 यूनिटी बिकी, स्विफ्ट की साल 2026 जनवरी में 17,806 यूनिटी बिकी, साल 2025 जनवरी में 17,081 यूनिट, ब्रेजा की साल 2026 जनवरी में 17,486 यूनिट बिकी और साल 2025 जनवरी में 14,747 यूनिट बिकी, बलेनो की 2026 जनवरी में 16,782 यूनिटी सेल हुई और 2015 जनवरी में 19,965 यूनिट, स्कॉर्पियो /N की साल 2026 जनवरी में 15,542 यूनिटी बिकी और 2015 जनवरी में 15,442 यूनिटी सेल हुई। विक्टोरिस की साल 2026 जनवरी में 15,240 यूनिटी बिकी हैं।
मारूति डिजायर में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर –
नई मारुति डिजायर में कंपनी ने कई सारे फीचर अपडेट किए हैं। इसमें आपको फ्रंट बंपर, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स और हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स के साथ मिलेगा। जो कार को शानदार लुक देता है। इसमें एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप मिलते हैं। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।
सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स
डिजायर के इंटीरियर की बात करें तो इसमें बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, analog driver display, रियर वेंट्स के साथ AC और सिंगल-पैन सनरूफ (Maruti Dzire single-pane sunroof) जैसे जबरदस्त फीचर के साथ आती है।
सेफ्टी फीचर्स में 5-स्टार –
न्यू मारुति डिजायर (New Maruti Dzire) ग्लोबल NCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। मारुति सुजुकी ने इसमें रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।