Gold Rate1 April 2026 : सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें अपने शहर का रेट

Gold Rate1 April 2026 – सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी दोनों कीमती धातुओं के रेट अचानक नीचे आ जाते हैं तो वहीं कुछ ही घंटों में आसमान छूने लगते हैं। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव का असर सोने-चांदी पर दिख रहा है। ऐसे में खरीदारों और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। आज वित्त वर्ष के पहले दिन सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी आई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव –

आज सोने का ताजा भाव –

आज 1 अप्रैल 2026 से देश में नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। नए वित्त वर्ष के दिन देशभर में कई नियमों में बदलाव होगा। वहीं आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Rate1 April) में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट बाद अब उछाल देखने को मिल रहा है। देश में शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से अब ज्वैलर्स की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है।

ऐसे में सोने की डिमांड बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। इसके बाद रुपये की कमजोरी जैसे फैक्टर भी सोने चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। 1 अप्रैल की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate1 April 2026) 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में सोने का रेट 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,652.31 डॉलर प्रति औंस है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान –

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध अगले दो से तीन सप्ताहों में खत्म हो सकता है। उनका कहना है कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है और अब वह इस क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली के सराफा बाजार में 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक सोने (Gold Rate) में 21,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में 63,000 रुपये या 21 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट आई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold rate) 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमतों (Gold Price Today) की बात करें तो यहां आज 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (22 carat gold price) 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

कोलकाता

22 कैरेट सोने की कीमत = 137060
24 कैरेट सोने की कीमत = 149520

हैदराबाद
22 कैरेट सोने की कीमत =137060
24 कैरेट सोने की कीमत =149520

जयपुर

22 कैरेट सोने की कीमत = 137210
24 कैरेट सोने की कीमत = 149670

भोपाल
22 कैरेट सोने की कीमत = 137110
24 कैरेट सोने की कीमत = 149570

लखनऊ
22 कैरेट सोने की कीमत = 137210
24 कैरेट सोने की कीमत = 149670

चंडीगढ़
22 कैरेट सोने की कीमत =137210
24 कैरेट सोने की कीमत = 149670

आज देश में चांदी का भाव –

आज सोने के साथ चांदी की कीमतों (Silver rate today) में बंपर उछाल देखने को मिला है। 1 अप्रैल 2026 की सुबह चांदी महंगी होकर 2,50,100 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस समय चांदी (chandi ka bhav) अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे चल रही है। जनवरी 2026 में चांदी ने ऑल टाइम हाई 4 लाख 20 हजार रुपये किलो बनाया था।

Leave a Comment