Haryana weather : हरियाणा में फिर से बारिश का अलर्ट जारी, जान लें 6 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

Haryana weather – देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई है और कई इलाकों में भयंकर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अभी बारिश का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। अप्रैल में भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का कहर –

हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हो रही तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट आई है। अब एक बार फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। मार्च के महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, लेकिन अब 1 अप्रैल को मौसम (Haryana weather) सुहावना बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 मार्च को भी कई जगहों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खराब मौसम के चलते किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि इस समय गेहूं की कटाई का सीजन है और लगातार बारिश होने से फसलें खराब हो रही हैं।

हिसार (Hisar Ka Mausam), सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इससे 100 से ज्यादा गांव में फसलें प्रभावित हुई हैं, जिसमें हिसार के 40 से ज्यादा गांव में तेज बरसात और ओले गिरने से फसलें खराब हो गई हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम –

31 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि इतनी ज्यादा तेज थी कि कई इलाकों में जमीन पर बर्फ की चादर बिछ गई। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और नूंह में भी बारिश वाला मौसम बना हुआ है। हालांकि, कई दिनों के बाद 1 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान –

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल पक्कर तैयार हो चुकी है। ऐसे में ओले गिरने से गेहूं के बालियां और सरसों की फलियां झड़ गई है। सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है।

तापमान में गिरावट, फिर बढ़ी ठंड –

पिछले कई दिनों से बारिश और ओलावृष्टि के चलते राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Haryana temperature) में काफी गिरावट देखने को मिली है। रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 27.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि भिवानी में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है गुरुग्राम में सबसे ज्यादा तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है। करनाल में यह 14.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात के समय ठंडक बढ़ गई।

अप्रैल में इस दिन होगी बरसात –

मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। 3 और 4 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में 3 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

जबकि, 4 अप्रैल (Haryana weather April 2026) को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात होगी। 5 अप्रैल को मौसम फिर से साफ होने लगेगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और दिन में तेज गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ता जाएगा।

Leave a Comment