IMD Weather : 7 अप्रैल तक 17 राज्यों में कब, कहां और कितनी होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD Weather : भारत मौसम विभाग की तरफ से अगले 7 दिन का वेदर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि कब कहां, कितनी और किस राज्य में बारिश होगी। करीबन 17 राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आने वाले सप्ताह में कई राज्यों में तेज बारिश देखने को मिलेगी। बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम
पिछले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है। असम, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड में ओलावृष्टि भी हुई है। इसके साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली है।

क्या चल रही है मौसमी प्रणाली
मौसमी गतिविधियां लगातार परिवर्तनशील बनी हुई है। कई स्थानों पर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। 7 अप्रैल 2026 को उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बन रही है।

देश भर में मौसम
आने वाले 7 दिन में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिलेंगे, जिसके कारण 2 से 5 अप्रैल तक उत्तर पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तीन और चार अप्रैल को यहां पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 3 अप्रैल को कश्मीर की घाटी में बारिश होने की संभावना है। वहीं 6 अप्रैल को देश के मध्य भागों में बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है और ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में 6 अप्रैल 2026 तक तापमान सामान्य के आसपास या उससे कम रह सकता है।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती है। जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके बाद तीन, चार और 7 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है और ओलावृष्टि या बर्फबारी भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तीन से चार अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और 60 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की हवा चल सकती है। उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को व राजस्थान में तीन, चार, छह, सात अप्रैल को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी घटना संभावित है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि भी हो सकती है। जम्मू कश्मीर में तीन और चार अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भी तीन और चार अप्रैल को उत्तराखंड में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में भी इन दिनों में ओलावृष्टि हो सकती है। 3 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा
मौसम मौसम विभाग की ओर से पूर्वोत्तर भारत के लिए भी 7 दिन का अलर्ट जारी किया गया है। आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में साथ में मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावनाएं भी है। 5 से 7 अप्रैल तक असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के लिए मौसम
पूर्वी भारत में भी 7 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 1 अप्रैल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, व 5 अप्रैल को पश्चिम बंगाल 6 अप्रैल तक बिहार और झारखंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से मध्य भारत के लिए 5 दोनों का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

पश्चिमी भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
महाराष्ट्र में एक से चार अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात में भी इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 2 अप्रैल को महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी भी आ सकती है। वहीं 3 अप्रैल को महाराष्ट्र में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए मौसम
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अगले 5 दिन मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगना, कर्नाटक में तीन से पांच अप्रैल तक व केरल में चार और 5 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने की संभावना बन रही है। एक और दो अप्रैल को केरल, तीन से 5 अप्रैल को तमिलनाडु में बिजली गिरने की संभावना है। चार और 5 अप्रैल को कर्नाटक में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से केरल व पश्चिम बंगाल, झारखंड के लिए उमस भरी गर्मी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Comment