Kal ka Mausam 2 April : तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना, बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी

Kal ka Mausam 2 April : भारत मौसम विभाग की तरफ से 2 अप्रैल के लिए वेदर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 2 अप्रैल को आंधी तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट है। पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव अभी भी दिखाई देगा, ऐसे में राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। चलिए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

कम बारिश के साथ हुई शुरुआत
अप्रैल महीने की शुरुआत कम बारिश के साथ हुई है। वहीं मार्च का अंत जबरदस्त बारिश के साथ हुआ था, लेकिन अप्रैल में भी तेज बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है। 2 अप्रैल को भी पश्चिम विक्षोभ एक्टिव रहने वाला है और अलग-अलग राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। 500 दिनों तक देश में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव रहने के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने को संभावना है। 2 से 5 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं कश्मीर की घाटी में 3 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली के लिए बात करें तो दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बारिश होने का ज्यादा अनुमान नहीं है। हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है और इस दौरान तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्य हरियाणा, पंजाब में 2 तारीख को मौसम साफ रह सकता है। 3 अप्रैल से एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। इस दौरान तीन से 5 अप्रैल तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की हवाएं चल सकती है और आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो 2 अप्रैल को ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, जबकि तीन और चार अप्रैल को मौसम फिर से खराब हो सकता है और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने जैसी घटनाएं संभावित है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

बाकी के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
देश के अन्य राज्यों में भी अलग-अलग दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अगले सप्ताह बारिश का दौर देख सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात की बात करें तो 1 से 4 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट पहले ही जारी हो चुका है। 2 अप्रैल को तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मध्य महाराष्ट्र में दो और 3 अप्रैल को आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत की बात करें तो आंध्र प्रदेश तेलंगाना, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह 5 अप्रैल तक रह सकती है। तीन से चार अप्रैल को तेज बारिश का दौर देखने का मिल सकता है। केरल में एक और दो अप्रैल के लिए पहले ही हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है। 5 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना है।

Leave a Comment