Gold Silver Rate April 2, 2026 – सोने और चांदी में बंपर तेजी के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। पिछले काफी दिनों से दोनों कीमती धातुओं में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 2 अप्रैल को सोने-चांदी के दाम सातवें आसमान से जमीन पर आकर गिरे हैं। चांदी 19000 रुपये सस्ती हो गई है तो वहीं गोल्ड 6600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूट गया है।
सोने में 4% से ज्यादा की गिरावट
शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने व चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए अब अच्छी खबर है। दरअसल, आज 2 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate April 2, 2026) में बड़ी गिरावट आई है।
खबर लिखते समय MCX पर फ्यूचर गोल्ड 6600 रुपये यानी 4.12% सस्ता होकर 147493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है, जबकी कल 1 अप्रैल को 1,53,708 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। सोने में गिरावट आने से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है तो वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है।
चांदी में 19000 रुपये की गिरावट –
आज 2 अप्रैल वीरवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों (MCX Silver Iive Rate) में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर चांदी 19000 यानी 9% के करीब सस्ती होकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई है। वहीं कल बुधवार को चांदी 2,43,501 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट –
पटना में आज 24 कैरेट सोने की कीमत = 149,530 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत = 149,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
कानपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत = 149,650 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत = 149,650 रुपये प्रति 10 ग्राम
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत = 148,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत = 148,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत = 148,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत = 148,380 रुपये प्रति 10 ग्राम
इस वजह से आई सोने और चांदी में गिरावट –
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में अचानक आई गिरावट के पीछे की अहम वजह शेयर मार्केट में भारी मूनाफावसूली को माना जा रहा है। बाजार के मुख्य इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। इसलिए आज सोने-चांदी के भाव धड़ाम से नीचे गिरे हैं। वैसे तो शेयर बाजार के डाउन पर कमोडिटी मार्केट में उछाल देखने को मिलता है, लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव की वजह से शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट दोनों में एकसाथ तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों में डर का माहौल है वे सोना और चांदी से पैसा निकाल रहे हैं जिसके चलते रेट आए दिन डाउन आते जा रहे हैं।
क्या 1 लाख रुपये से नीचे आ सकता है सोना?
सोने की कीमतों (Gold Rate) को लेकर बड़े-बड़े एक्सपर्ट अलग-अलग टार्गेट बता रहे हैं। हाल ही में केडिया एडवाइजरी के डायेरक्टर अजय केडिया ने सोने के भाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि सोना अब 1 लाख के नीचे नहीं आएगा। यदि सोने में गिरावट भी आती है तो भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बने रहेंगे।