IMD Rain Alert : आंधी, बारिश, बिजली, ओले गिरने का अलर्ट, जानिये अगले 5 दिन का मौसम

IMD Rain Alert – दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में गरज चमक, तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक बरसात जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं अप्रैल में किस-किस दिन बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

आंधी, बारिश, बिजली, ओले गिरने की चेतावनी जारी –

पश्चिमी विक्षोभ के लगातार एक्टिव होने से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। सुबह-शाम अब फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।

विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव 3 और 4 अप्रैल को उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (Weather Update) ने बरसात के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। देश के मध्य हिस्सों में 6 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में 5 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, 2, 3 और 4 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही दोपहर से तेज हवाएं चलने लगेंगी। दरअसल, बारिश के चलते दिल्ली में अगले कई दिनों तक मौसम कल बना रहेगा।

उत्तर भारत में बारिश औ ओलावृष्टि का कहर –

आईएमडी के अनुसार दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब (Punjab ka mausam) से लेकर पूरे उत्तर भारत में मार्च के महीने के आखिरी 10 दिनों में 5 से 6 दिन लगातार जबरदस्त बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के बार बार सक्रिय होने से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिले। इससे तापमान में भी काफी गिरावट आई है। हिमालय क्षेत्र में लगातार पश्चिमी विक्षोभ बने रहे हैं इस कारण यह बारिश का सिलसिला लगातार चल रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में मार्च के आखिरी दिनों में जोरदार बर्फबारी हुई है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

अप्रैल में इतने दिन होगी बारिश –

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather) और राजस्थान में बादलों की गरज और बिजली गिरने के साथ जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में 3, 4 और 7 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने आंधी चलने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पंजाब-हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को फिर से बारिश का नया दौर शुरू होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को पूर्व राजस्थान में 3, 4 और 6, 7 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में 2, 4 और 6, 7 अप्रैल को मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने और आंधी तूफान के आसार जताए गए हैं।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम –

पूर्वोत्तर भारत में मौसम (aaj ka mausam) की बात करें तो अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड में 2 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को, असम में 3 और 5 अप्रैल को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई गई है। अरुणाचल प्रदेश में 5 और 7 अप्रैल को भी तेज बरसात हो सकती है।

Leave a Comment