Haryana में फिर लौटेगी बारिश और ओलावृष्टि, 48-48 घंटे के आएंगे दो स्पैल

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम साफ चल रहा है। 2 दिन लगातार बारिश के बाद अब धूप खिल गई है, लेकिन प्रदेश में एक बार फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 48-48 घंटे के दो और बारिश और ओलावृष्टि की स्पेल आ सकते हैं। चलिए जानते हैं अब हरियाणा में बारिश कब होगी-

धूप खिलने से बढ़ने लगा तापमान
हरियाणा में बारिश के बाद अच्छी धूप खिल रही है, जिसके कारण तापमान में भी अब बढ़ोतरी होने लगी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, आने वाले दिनों में फिर से बारिश होगी, जिसके कारण तापमान एक बार फिर से कम हो सकता है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान सोनीपत जिले में दर्ज किया गया है, जहां 13.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। बता दें कि हरियाणा में हिसार, रेवाड़ी, भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में जबरदस्त बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे फसलों को नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।

आज और कल कैसा रहेगा मौसम


2 अप्रैल के लिए मौसम विभाग की तरफ से मौसम सामान्य रहने की चेतावनी जारी की गई है। इससे आम नागरिकों को मौसम सामान्य रहने से राहत मिलेगी। वहीं, किसान अपनी फसलों की कटाई शुरू कर सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धूप निकलने के कारण बढ़ोतरी हो सकती है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम


3 अप्रैल की बात करें तो मौसम साफ ही रह सकता है। कहीं-कहीं पर हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं, 4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी और गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान गिर सकता है। 5 अप्रैल को फिर से हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 6 अप्रैल को मौसम साफ रह सकता है।

48 घंटे का एक और स्पेल आएगा


मौसम विभाग के अनुसार 6 तारीख को मौसम साफ रहने के बाद 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर से 48 घंटे बारिश का स्पेल देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों में सक्रिय हो जाएगा, जिसकी वजह से मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment