Hisar में खिलाड़ियों को सौगात, 158 खेल नर्सरियां अलॉट

Hisar Sport Nurseries : हरियाणा के हिसार जिले से खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए 158 खेल नर्सरियों का अलॉटमेंट किया गया है। खेल विभाग की तरफ से उठाए गए इस कदम से न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी, बल्कि जिले में भी खेल संस्कृति को एक नई मजबूती मिलेगी।


हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से अपने राज्य के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर खेल नर्सरी अलॉट की जाती हैं। अब फिर खेल विभाग की तरफ से साल 2026-27 के लिए खेल नर्सरियों को अलॉट किया गया है।


इन खेलों को दी प्राथमिकता


डिप्टी डायरेक्टर सतवीर सिंह द्वारा मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि खेल नर्सरी (play nursery in hisar) अलॉट की जा चुकी है। हांसी शहर में 15 तथा हिसार जिले में 158 खेल नर्सरी अलॉट हुई है। इनमें एथलेटिक्स (22), फुटबॉल (26) तथा कबड्डी (28) में सबसे ज्यादा नर्सरियां देते हुए इन खेलों को प्राथमिकता दी गई है। खेल विभाग (sports department) की तरफ से साफ-साफ बताया गया है कि कागजी कार्रवाई पूरी करवाने के बाद 3 अप्रैल 2026 से 2 दिन के अंदर नर्सरी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।


हिसार में अलॉट हुई नर्सरियां


हिसार जिले में (Nurseries allotted in Hisar) कबड्डी के लिए 28, फुटबॉल के लिए 26, एथलेटिक्स के लिए 22, बॉक्सिंग के लिए 12, हैंडबॉल और सेलिंग के लिए 11-11, आर्चरी के लिए 6, वॉलीबॉल के लिए 5, खो-खो के लिए 5 और बास्केटबॉल के लिए 3 नर्सरियां अलॉट की गई हैं। इसके अलावा सॉफ्टबॉल, बास्केटबॉल और हॉकी के लिए 3-3 नर्सरियां, बेसबॉल के लिए 4 तथा टेबल टेनिस, जूडो, शूटिंग, कैनोइंग, रोइंग, ताइक्वांडो और क्रिकेट के लिए 1-1 नर्सरी दी गई है।


हांसी में खेल नर्सरियों का अलॉटमेन्ट (Allotment of sports nurseries in Hansi) कुछ इस प्रकार है। इसमें एथलेटिक्स और कबड्डी के लिए 3-3 नर्सरियां दी गई हैं, जबकि हॉकी, आर्चरी, फेंसिंग, हैंडबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कराटे, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग के लिए 1-1 नर्सरी अलॉट की गई है।

Leave a Comment