Sarso ka bhav 3 April 2026 : कल बढ़ेगी सरसों की आवक, जाने कल क्या रहेंगे सरसों के दाम

Sarso ka bhav 3 April 2026 : सरसों की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। किसानों को इस तेजी का काफी लाभ हो रहा है। कीमतें बढ़कर 9500 रुपये प्रति क्विंटल तक भी पहुंच चुकी हैं। वहीं, ऑन एवरेज कीमत की बात करें तो सरसों के दामों में तेजी ही देखी जा रही है। 6800 से 7 हजार के बीच आम तौर पर दाम बने हुए हैं। कीमत बढ़ने के पीछे के कारण इस बार अंतरराष्ट्रीय टेंशन है।

क्यों बढ़ रही है सरसों की कीमत
सरसों की कीमतों में तेजी का कारण अमेरिका और इस्राइल के ईरान के साथ युद्ध के कारण ट्रेड का प्रभावित होना है। देश में खाद्य तेल में बड़े स्तर पर सरसों के तेल का इस्तेमाल जरूरत होता है, परंतु सरसों तेल का इस्तेमाल इतना होता है कि देश में उगाई जाने वाली सरसों के तेल से खाद्य तेल की आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती है। आधे से ज्यादा तेल विदेशों से आयात होता है, जिसमें पाम ओयल और अन्य खाद्य तेल शामिल है। इन दिनों ये तेल कम आ रहे हैं, जिसकी वजह से सरसों की कीमत बढ़ रही है।

बढ़ सकती है सरसों तेल की कीमत
सरसों की कीमतों में बढ़ौतरी सरसों तेल की मांग को देखते हुए ही बढ़ रही है। मंडियों में प्राइवेट प्लेयर्स किसानों को सरसों की अच्छी कीमत दे रहे हैं। ऐसे में सरसों के तेल की कीमत पर भविष्य में इसका असर सीधा दिखाई दे सकता है। कोई भी प्राइवेट प्लेयर महंगी सरसों खरीद रहा है तो निश्चित तौर पर अपने मुनाफे के लिए सरसों के तेल के दाम भी बढ़ाएगा।

क्या रही आज मंडी में सरसों की कीमत
राजस्थान के गंगानगर की सूरतगढ़ मंडी भाव – 5560 से 6842 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के रीवा की चाकघाट मंडी भाव – 6300 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर की सीतापुर मंडी भाव – 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के अलवर की Govindgarh मंडी भाव – 5870 से 7211 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी भाव – 5200 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल


राजस्थान के Deeg की Sikri मंडी भाव – 6300 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की छर्रा मंडी भाव – 6000 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की खैर मंडी भाव – 6100 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश के सम्भल की भेजोई मंडी भाव – 6600 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल
राजस्थान के कोटा की कोटा मंडी भाव – 6850 से 6850 रुपये प्रति क्विंटल


राजस्थान के जयपुर की बस्सी मंडी भाव – 6500 से 7150 रुपये प्रति क्विंटल
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान की आसनसोल मंडी भाव – 6200 से 6450 रुपये प्रति क्विंटल
गुजरात के बनासकांठ की दीसा मंडी भाव – 6255 से 6775 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के शाहडोल की बियोहारी मंडी भाव – 6280 से 6321 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के भिंड मोव की मंडी भाव – 6700 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल

कल क्या रह सकती हैं कीमत


सरसों की अभी मंडियों में आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। दो दिन बारिश के मौसम के कारण कुछ हद तक सरसों की आवक उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई थी, लेकिन आज अच्छी धूप निकली है, जिसस फसलों की कटाई फिर से जोर पकड़ रही है। ऐसे में कल मंडी में सरसों की आवक बढ़ सकती है। वहीं, कल के लिए दाम को लेकर बीएसई एग्रीक्चलर डॉ दीपक का कहना है कि मंडियों में अभी ज्यादा आवक से कुछ दाम कम हो सकते हैं, लेकिन बहुत बड़ी गिरावट नहीं आने वाली है।

यदि युद्ध की स्थिति समाप्त होती है तो भी धीरे-धीरे सरसों की कीमत कम हो सकती है। फिलहाल दाम स्थिरता की स्थिति में रह सकते हैं जो आम तौर पर एमएसपी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर ही रहेगी। यह कीमत आम तौर पर 6800 ये 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक रह सकती है। इससे किसनों को सीधे तोर पर लाभ मिलेगा।

Leave a Comment