Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में काफी बड़ी कटौती दर्ज की गई है। सोने और चांदी के दाम बुरी तरह गिरते जा रहे हैं। एक ही दिन में सोने और चांदी में 3 से 5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट हुई है। सोने के दाम 3 प्रतिशत से अधिक तो चांदी 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुकी है। सोना चांदी के दाम गिरना कहीं न कहीं आम ग्राहकों के लिए राहत भरा है तो निवेशकों को झटका लगा है।
क्यों गिर रही है कीमत
सोने और चांदी के दाम इन दिनों ट्रंप के फैसलों से काफी प्रभावित हो रहे हैं। उनके हर बयान से दुनियाभर के सभी बाजार प्रभावित हो रहे हैं। अभी निवेशकों का भरोसा सोने चांदी पर भी कम हुआ है। वहीं, मुनाफावसूली के कारण भी सोने और चांदी में गिरावट हुई है।
चांदी में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
आज देर रात तक चांदी में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है। चांदी के दाम 2,31,303 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहे हैं जोकि कल से 12,198 रुपये यानी कि 5.01% कम है। वहीं चांदी एक बार तो गिरकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,42,800 रुपये रहा है। चांदी 2,42,800 पर ओपन हुई थी। पिछला बंद भाव 2,43,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सोने की क्या चल रही है कीमत
एमसीएक्स पर दो अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1,45,601 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है। सोने में 4,503 यानी कि 3% कि गिरावट हुई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,45,601 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,49,699 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। सोने का ओपन प्राइस 1,46,832 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 1,50,104 रुपये रहा है।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स पर भी चांदी के दाम काफी गिरे हैं। चांदी की कीमत 72.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी के दामों में 3.678 डॉलर यानी कि 4.83% की गिरावट आई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 75.15 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 75.985 डॉलर और न्यूनतम भाव 69.61 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी कल 76.078 डॉलर प्रति औंस रही है।
सोने की कॉमेक्स पर कीमत
सोने की कीमतों में भी बड़ी कटौती हुई है। कॉमेक्स पर सोने के दाम 4,670.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए हैं। इसमें 125.80 डॉलर यानी कि 2.62 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 4,767.30 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का आज का अधिकतम भाव 4,806.90 डॉलर दर्ज किया गया है। वहीं, आज का न्यूनतम भाव 4,567.40 डॉलर रहा है। वहीं, कल सोना 4,796.10 डॉलर पर बंद हुआ था।