IMD Rain Alert : हरियाणा, दिल्ली समेत इन राज्यों में IMD ने की बारिश और ओले गिरने की भविष्यवाणी

IMD Rain Alert – देशभर के विभिन्न राज्यों में पिछले काफी दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने वाली है। अप्रैल महीने में हरियाणा दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर ओले गिरने की भी भविष्यवाणी की की है।

IMD ने बताया किस दिन होगी बारिश –

आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से अलग-अलग जगह पर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। अब एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह 3, 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है, जिससे तीन और चार अप्रैल को कश्मीर घाटी में भारी बारिश होगी। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा (Haryana ka Mausam) और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में धूल भरी आंधी तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में बारिश ओले गिरने की चेतावनी –

हरियाणा-पंजाब, दिल्ली (Delhi Mausam) सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में 3 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में भी शुक्रवार को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो आज 3 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वही हफ्ते के अंत तक ऊपरी इलाकों में तेज बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर के पश्चिमी हिस्से में आज काले बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ बरसात होने का अनुमान है, जबकि 4 और 5 अप्रैल को 50 से 70 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट –

हाल ही में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा (Haryana Weather) के कई जिलों में आज और कल गरज चमक तेज हवाओं के साथ बारिश वाला मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अप्रैल में कई दिन बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम भारत में चलेगी तेज आंधी –

पश्चिमी भारत के मौसम की बात करें तो 3 अप्रैल को महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में कोलावृष्टि हो सकती है। वही मध्य भारत में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश (MP Mausam) के आगरा, मालवा बैतूल, होशंगाबाद, मंदसौर, राजगढ़, शाजापुर उज्जैन में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ बारिश होगी।

Leave a Comment