Gold Price 3 April 2026 – मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से आए दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कल 2 अप्रैल को सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज 3 अप्रैल को भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। आईए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव।
इस वजह से सोने में गिरावट
सोने चांदी की कीमतों में आए दिन हो रहे बड़े बदलाव के चलते खरीदार और निवेश को की नींद उड़ गई है। कभी दोनों कीमती धातुओं के रेट अचानक नीचे आ जाते हैं तो अगले ही पल आसमान छूने लगते हैं। ऐसे में निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है की आने वाले समय में सोने चांदी के रेट और महंगे होंगे या फिर बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी? जिसकी वजह से कल 2 अप्रैल को निवेश को ने भारी मुनाफावसूली की। इसका सीधा असर सोने चांदी की कीमतों पर देखने को मिला। आज 3 अप्रैल को फिर सोने और चांदी (Gold Price 3 April 2026) में गिरावट आई है।
MCX पर सोने का रेट
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, आज 3 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोना (24 carat gold Delhi rate) 3500 रुपए सस्ता होकर 1,51,500 प्रति 10 ग्राम सभी टैक्स सहित हो गया है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना आज 0.02% सस्ता होकर 1,49,650 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले दिन सोना 149680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
ऑल टाइम हाई से काफी नीचे सोना –
वायदा बाजार में गोल्ड (Gold Rate Down) इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था, जबकि अब यह 1,50,000 के आसपास कारोबार कर रहा है। इस समय सोना ऑल टाइम हाई से काफी नीचे बना हुआ है।
IBJA पर सोने की कीमत
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA Gold Rate Update) के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना कम होकर 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, चूंकी आज गुड फ्राइडे की वजह से बाजार बंद है। इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो 166.79 डॉलर प्रति औंस या 3.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,591.52 डॉलर प्रतियोंस पर है।
24 कैरेट सोना = 1,46,608 रुपये / प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना = 1,46,021 रुपये / प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना = 1,34,293 रुपये / प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना = 1,09,956 रुपये / प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना = 85766 रुपये / प्रति 10 ग्राम
पिछले दिन क्या था सोना का वायदा भाव
गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना (gold rate down) 6,004 रुपये कम होकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के की वजह से यह बड़ी गिरावट आई है, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई है। MCX पर गोल्ड 4 दिनों से महंगा हो रहा था और फिर अचानक डाउन आ गया।
सोने के जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का रेट 6,004 रुपये गिरावट के साथ 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा में 4 दिन की तेजी भी थम गई, यह 194.70 डॉलर या 4.05 प्रतिशत गिरकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुआ है।