IMD Rain Alert : अगले 1 हफ्ते कहां कितनी होगी बारिश, IMD का नया वेदर अपडेट

IMD Rain Alert – बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मार्च के बाद अब अप्रैल में तेज आंधी-तूफानी, बिजली गिरने और गरज चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की गई है। IMD की ताजा वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले एक हफ्ते मौसम का हाल कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं –

एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम –

पश्चिमी विक्षोभ बार-बार सक्रिय हो रहे हैं जिसकी वजह से बिना मॉनसून के भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला नहीं रूकने वाला है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले एक हफ्ते मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। आज से ही मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है जिसके चलते तेज आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR समेत यूपी के कई जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पूरे हफ्ते आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम –

IMD के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 80 से 45% के बीच बनी रह सकती है। आज अलग-अलग जगहों पर बिजली की कड़कड़ाहट के साथ झमाझम बरसात होगी।

कल होगी बारिश ?

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के ताजा अपडेट के अनुसार, 4 अप्रैल को बारिश वाला मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दोपहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, इसके साथ ही बिजली चमकने और गरज के साथ बरसात भी होगी। शाम के समय भी बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते सावधान रहने की सलाह दी है।

5 अप्रैल हो होगी तगड़ी बारिश –

IMD के मुताबिक, 4 अप्रैल के बाद 5 अप्रैल को भी वर्षा का दौर जारी रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम पारा 18 डिग्री तक जाने का अनुमान है, जबकि ह्यूमिडिटी 85 से 45% के बीच रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इस दिन आसमान हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 31 डिग्री और 17 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

7 अप्रैल को फिर शुरू होगी बारिश

मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, 7 अप्रैल को फिर से मौसम में बदलाव आएगा और आसमान में काले बादल छाएंगे और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम पारा 18 डिग्री रहेगा। वहीं 8 अप्रैल को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

IMD ने दी सलाह –

मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। इसका असर दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों पर होगा। मौसम विभाग ने ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम में बदलाव आने से बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और अनावश्यक यात्रा से बचें।

इस समय फसलें तैयार हो चुकी है और मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। आने वाला हफ्ते में दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कहीं पर तेज आंधी तूफान का कहर देखने को मिलेगा तो वहीं कुछ राज्यों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

Leave a Comment