Gold Rate : आज फिर टूटा सोने का भाव, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिनों के उछाल के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में सोने की कीमतें क्या चल रही है।


अगर आप भी शादी-ब्याह के सीजन के लिए सोने चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि इस समय में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज अचानक से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

कॉमेक्स पर सोने का भाव
कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.29 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4,702.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। ठीक ऐसे ही 3.82 प्रतिशत की गिरावट के बाद चांदी की कीमत 73.170 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कमोडिटी मार्केट में जो गिरावट आई है, उसके पीछे का कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है। आज 3 अप्रैल 2026 को 11.947 प्रतिशत की बढ़त के बाद कच्चे तेल की कीमत 112.067 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है। कच्चे तेल की कीमतों में यह तेजी बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका को किए गए संबोधन के बाद आई है।

MCX पर सोने-चांदी के भाव
बता दें कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान युद्ध को 2 से 3 हफ्ते के अंदर रोकने की बात कहीं है, लेकिन समय सीमा के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दिया है।ट्रंप के बयान के बाद से ही बाजार में अनिश्चितताएं बढ़ रही है। इस समय सोना चांदी से बेहतर डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल में रिटर्न दिया जा रहा है। MCX पर बीते दिनों सोने का भाव 149,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं चांदी 4.48 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

कब है सोना खरीदने का सुनहरा मौका
बाजार में जो अस्थिरता बनी हुई है उसे देखकर इन्वेस्टर्स सोने चांदी जैसी कमोडिटी से भी दूरियां बना रहे हैं। लेकिन कीमतों में जो गिरावट आ रही है, वो आम जनता के लिए बेहतर साबित हो रही है। शादियों के सीजन में देशभर में सोने चांदी की गहनों की मांग में इजाफा होता है। कई बार तो कीमतें कितनी भी हो, लेकिन गहने खरीदना प्राथमिकता बन जाती है। ऐसे में कमोडिटी मार्केट में गिरावट ऐसे खरीददारो के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

Leave a Comment