Gold Silver Rate 4 April 2026 – मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और ईजराइल के बीच बढ़ रहे तनाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों आई बड़ी के गिरावट के बाद आज 4 अप्रैल को फिर से सोने-चांदी में उछाल देखने को मिला है। 2 अप्रैल को भारी मुनाफावसूली की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। अगर आप सोने और चांदी की खरीदने करने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे निवेशकों और खरीदारों की टेंशन बढ़ रही है। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इस बीच आज शनिवार, 4 अप्रैल को सोने -चांदी (gold silver rate) में तेजी लौटी है। हालांकि, अभी भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 30 हजार रुपये नीचे कारोबार कर रहा है और चांदी ने जनवरी 2026 में ऑलटाइम 4 लाख 20 हजार रुपये का बनाया था जिससे अब सिल्वर 170,000 रुपये के करीब डाउन चल रही है।
सोने का ताजा भाव –
देश में आज 4 अप्रैल की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 151090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं मुंबई में सोने की कीमत (Gold Rate) 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबक एक दिन पहले दिल्ली का सराफा बाजार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत –
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना (24 carat gold price) 1,51,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,38,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold rate) 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना भी महंगा होकर 1,51,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु इन दोनों शहरों में आज 24 कैरेट सोना (Gold rate) 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है और 22 कैरेट गोल्ड 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ
22 कैरेट सोने की कीमत =138510
22 कैरेट सोने की कीमत =151090
हैदराबाद
22 कैरेट सोने की कीमत =138360
24 कैरेट सोने की कीमत =150940
जयपुर
22 कैरेट सोने की कीमत =138510
24 कैरेट सोने की कीमत =151090
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने की कीमत =138510
22 कैरेट सोने की कीमत =151090
भोपाल
22 कैरेट सोने की कीमत =138410
22 कैरेट सोने की कीमत =150990
अहमदाबाद
22 कैरेट सोने की कीमत = 138410
24 कैरेट सोने की कीमत =150990
चांदी का लेटेस्ट रेट –
आज 4 अप्रैल की सुबह चांदी की कीमतों (Silver Rate) में तेजी दर्ज की गई है। चांदी महंगी होकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है।