Toll Tax : किसी भी हाईवे, नेशनल हाईवे तथा एक्सप्रेसवे पर सफर करते वक्त हमें टोल टैक्स अदा करना होता है। आपको बता दे कि अगले 6 दिन बाद टोल टैक्स से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। नए बदलाव के तहत अब टोल टैक्स की कैश पेमेंट पूरी तरह बंद होने वाली है और लाखों यात्रियों पर इन नियमों का असर पड़ने वाला है। आइए खबर में जानते हैं टोल टैक्स से जुड़े इन नए नियमों के बारे में विस्तार से।
हाईवे तथा एक्सप्रेसवे पर सफर (Traveling on highways and expressways) करने वाले वाहन चालकों के लिए यह खबर बड़े काम की है। सरकार की तरफ से टोल टैक्स से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिनका सीधा असर वाहन चालकों पर पड़ने वाला है। सरकार की तरफ से उठाए गए इस नए कदम के तहत आने वाले 6 दिन बाद यानी 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद किया जाएगा। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं टोल टैक्स के नियमों में (Toll Tax New Rules) हुए इस संशोधन के बारे में विस्तार से।
अब नही दे सकेंगे कैश में टोल
सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) की तरफ से लिए गए इस फैसले के अनुसार अब पूरे देश में कैश में टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा, क्योंकि कैश पेमेंट की वजह से टोल प्लाजा (Cash payment at toll plazas) पर लंबी-लंबी लाइन लगी रहती हैं और इस कारण लोगों का काफी समय टोल प्लाजा पर खराब हो जाता है। सरकार की तरफ से उठाए गए इस नए कदम के तहत टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करने की कोशिश की जा रही है।
UPI से भुगतान करने पर लगेगा चार्ज
टोल टैक्स को लेकर बनाए गए नए नियमों के तहत अब हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी हो गया है। अब टोल प्लाजा पर लंबी कतार (Long queues at toll plazas) में न लगने की बजाय सीधा फास्टैग के जरिए ही बिना रुके टोल काट लिया जाएगा। अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं है तो वाहन चालक यूपीआई के जरिए टोल टैक्स (Toll Tax through UPI) पे कर सकता है। लेकिन यूपीआई से भुगतान करने पर सामान्य शुल्क से 1.25 गुना ज्यादा पैसे देने होंगे और ऐसे में बिना फास्टैग की यात्रा करना वाहन चालकों के लिए महंगा पड़ने वाला है।
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
सड़क परिवहन की तरफ से टोल प्लाजा को लेकर बनाए गए नए नियमों के तहत अगर कोई वाहन चालक बिना फास्ट टैग और यूपीआई से भुगतान किए बगैर टोल प्लाजा क्रॉस करता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि टोल प्लाजा के नियम (Toll Plaza Rules) तोड़ने वाले वाहन चालकों के पास ई-नोटिस भेजे जाएंगे।
ई-नोटिस मिलने के बाद अगर वाहन मालिक तीन दिन के अंदर टोल का भुगतान नहीं करता है तो वाहन मालिक को दोगुना चार्ज देना पड़ सकता है।
फर्जी छूट पर लगेगी रोक
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि टोल प्लाजा पर गलत तरीके से छूट (Wrongful exemption at toll plaza) लेने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, अब केवल पहचान पत्र दिखाकर फ्री में टोल क्रॉस नहीं किया जाएगा। जो लोग सही में छूट के पात्र हैं उन्हें सालाना पास बनवाना होगा।
सालाना पास की सुविधा
अब कार चलाने वालों के लिए FASTag का सालाना पास उपलब्ध है। इसकी कीमत 3,075 रुपये है। इस पास की मदद से आप एक साल में 200 बार टोल पार कर सकते हैं, जिससे बार-बार टोल देने की परेशानी कम हो जाती है।
भविष्य में सफर और आसान होगा
आने वाले समय में टोल सिस्टम और बेहतर (Toll Tax New Rules) बनने वाला है। नई तकनीक के जरिए गाड़ियां बिना रुके टोल पार कर सकेंगी और पैसे अपने आप कट जाएंगे।
यात्रियों को क्या लाभ मिलेगा
इस नई व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा और टोल पर लंबी लाइनें नहीं लगेंगी। सफर तेज और आरामदायक होगा। साथ ही डिजिटल भुगतान बढ़ेगा और झगड़े भी कम होंगे।