Haryana News : देशभर के किसानों को अच्छी सहूलियत प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के अहम कदम उठाए जा रहे हैं। अब फिर किसानों को हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ी सौगात प्रदान हुई है। आपको बता दे कि अब किसानों को पहले के मुताबिक बिजली काफी ज्यादा सस्ती मिलेगी। आइए खबर में जानते है किसानों को मिलने वाली इस सौगात से जुड़ी पूरी जानकारी।
किसानों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार (Haryana Government) की तरफ से नई-नई कोशिशें की जा रही है। हरियाणा राज्य में फिलहाल दो बिजली कंपनिया (Haryana Electricity Companies) काम कर रही हैं, लेकिन अब उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के साथ-साथ तीसरी कंपनी हरियाणा एग्री डिस्कॉम (Haryana Agri Discom) भी काम करेगी। हरियाणा सरकार की तरफ से बीते सोमवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि अब तीसरी नई बिजली कंपनी के आने से हरियाणा के किसानों को सस्ती बिजली मिलेगी।
हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को लेकर जारी किए गए अपडेट में पता चला है कि हरियाणा एग्री डिस्कॉम कंपनी (Haryana Agri Discom Company) का उद्देश्य किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना है। अब तक हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उपलब्ध (Haryana electricity rate) करवाई जा रही है, लेकिन हरियाणा एग्री डिस्को कंपनी का उद्देश्य किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना है।
हरियाणा के CM ने किया ऐलान
बजट के दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) की तरफ से तीसरी बिजली कंपनी के गठन का ऐलान किया गया था। ऊर्जा विभाग (Department of Energy) की तरफ से बताया गया है कि तीसरा बिजली वितरण निगम बनने से खास तौर पर किसानों को बिना किसी बाधा के बिजली सेवाएं मिल सकेंगी।
फिलहाल के उपभोक्ता
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (South Haryana Power Distribution Corporation) की तरफ से 13 जिलों में और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Uttar Haryana Power Distribution Corporation) की तरफ से 10 जिलों में फिलहाल बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस साल के पहले महीने के आंकड़े देखे तो उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 3 लाख 54 हजार 502 कृषि उपभोक्ता है तो वहीं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के आंकड़े देखे तो 3,62,712 कृषि उपभोक्ता है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है की टोटल 7,17,214 कृषि उपभोक्ता नए हरियाणा एग्री डिस्कॉम कंपनी में स्थानांतरित किए जाएंगे।
नई कंपनी बनने से बदलाव
तीसरी बिजली कंपनी बनने से बिजली विभाग के काम (electricity department work) में बदलाव होगा। 159 बिजली खरीद समझौते (PPA) तीनों कंपनियों में बांटे जाएंगे। सस्ती बिजली सबसे पहले कृषि डिस्कॉम को दी जाएगी। किसानों से जुड़े 166.82 करोड़ रुपये का बकाया नई तीसरी कंपनी को ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही 5,427 करोड़ रुपये की देनदारी भी इसी कंपनी में चली जाएगी।
नई हरियाणा एग्री डिस्कॉम कंपनी (Haryana News) की तरफ से नए ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे, ट्रांसफार्मर बदलेगी और बिजली सप्लाई को बेहतर बनाएगी, ताकि किसानों को लगातार और भरोसेमंद बिजली मिल सके। साथ ही राज्य पर सब्सिडी का बोझ कम करने का भी लक्ष्य है।
कंपनी का क्या होगा काम?
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस कंपनी को चलाने के लिए तकरीबन 3,100 से 3,600 कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिनमें इंजीनियर, ऑपरेशन और मेंटेनेंस स्टाफ और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल होंगे। ये कर्मचारी मौजूदा बिजली कंपनियों से ट्रांसफर किए जाएंगे और उन्हें प्रमोशन के मौके (electricity rate in haryana) देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
नई हरियाणा एग्री डिस्कॉम कंपनी (New Haryana Agri Discom Company) का काम नए कनेक्शन जारी करना, किसानों को बिजली देना, 11 केवी फीडर, ट्रांसफार्मर और लाइनों का संचालन और रखरखाव करना, मीटरिंग, बिलिंग और राजस्व वसूली करना। इन सबके अलावा शिकायतों का समाधान करना भी कंपनी की ही जिम्मेदारी होगी।