Haryana में सड़क नेटवर्क को बढ़ाने का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। राज्य के विकास को गति देने के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। प्रदेश को अन्य राज्यों के साथ जोड़ने के लिए कहीं पर नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं ट्रैफिक के दबाव बढ़ने के कारण हाईवे को चौड़ा करने का काम भी तेजी पर है। हाल ही में सरकार ने हरियाणा में एक हाईवे को फोरलेन करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही एक सड़क के चौड़ीकरण का काम भी किया जाएगा।
सरकार ने दी हाईवे को फोरलेन करने की मंजूरी –
हरियाणा में लगातार हाईवे और एक्सप्रेसवे की संख्या में बढ़ौतरी हो रही है। सरकार का उदेश्य है कि हरियाणा में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी हो, जिससे यातायात सुगम, सुरक्षित और तेज हो सके। इसी कड़ी में अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कैथल से यमुनानगर (Kaithal-Yamunanagar Fourlane Highway) तक जाने वाले प्रमुख मार्ग को फोरलेन करने का ऐलान किया है। इस हाईवे के फोरलेन बनने से लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा। इससे सफर आसान होगा और आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
कैथल-यमुनानगर हाईवे होगा फोरलन –
हाईवे के फोरलेन होने से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच सफर आसान और तेज हो जाएगा। इस हाईवे पर लंबे समय से ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और इस मार्ग पर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या सामने आ रही थी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए हाईवे को फोरलेन बनने का निर्णय लिया गया है। हाईवे के फोरलेन का काम पूरा होने के बाद ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
इस सड़क को भी किया जाएगा चौड़ा –
जानकारी के लिए बता दें कि कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे (Kaithal-Yamunanagar four-lane highway) परियोजना के तहत एमडीआर-119 रोड को कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक चौड़ा करने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन बनाया जाएगा। यह मार्ग आगे चलकर NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा, जिससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
जमीन की कीमतों में आएगी तेजी –
एक्सपर्ट का कहना है कि हाईवे के फोरलेन (Highway Fourlane in Haryana) बनने और सड़क के चौड़ीकरण के बाद आसपास लगती जमीन की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। छोटे व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को अपनी उपज और उत्पाद बाजारों तक आसानी से पहुंचा पाएंगे।
कुरुक्षेत्र जिले में 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट पर होगा काम –
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बजट में घोषणा की है कि कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। इससे जिले की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार कुरूक्षेत्र में नया खेल स्टेडियम (new sports stadium) बनाने की भी योजना बना रही है, जहां युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। सरकार ने इन सभी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।