Haryana News : हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक और नया फैसला लिया गया है। सरकार की तरफ से उठाए गए इस नए कदम के तहत अब हरियाणा में फसलों की खरीद के लिए मंडियां 24 घंटे खुली रहेगी। सरकार के इस नए फैसले (New decisions of government) से किसानों को काफी लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से लिए गए इस नए फैसले के बारे में विस्तार से।
हरियाणा में इन दिनों रबी फसलों की खरीद (Procurement of Rabi crops) जारी है और इसी बीच हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से किसानों के लिए राहत भरा अपडेट जारी किया गया है। सरकार की तरफ से अब हरियाणा में मंडियों को 24 घंटे खोलने की परमिशन (Anaj Mandi In Haryana) दे दी गई है।
अब किसान रात के समय में भी अपनी फसलों को मंडियों में ले जा सकेंगे और रात के वक्त भी किसानों को गेट पास मिल जाएंगे। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (Haryana State Agricultural Marketing Board) की तरफ से उठाए गए इस नए कदम से किसानों को काफी ज्यादा राहत मिली है।
रात को भी मिल जाएंगे गेट पास
अब तक किसान केवल सुबह 6:00 से लेकर रात 8:00 बजे तक ही अपनी फसलों को मंडी (Anaj Mandi News) में ला सकते थे और गेट पास जारी होने की भी समय सीमा अलग थी। लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया है और किसान किसी भी समय मंडियों में अपनी फसल लेकर आ सकते हैं, हालांकि फसल की बिक्री (crop sales) रात 8:00 बजे तक की होगी लेकिन गेट पास रात को भी मिल जाएंगे। हरियाणा राज्य की तकरीबन 416 मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है।
अब तक समय की पाबंदी की वजह से किसानों को काफी ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही थी, क्योंकि शाम 8:00 बजे के बाद मंडियों में फसल की एंट्री (Haryana Anaj Mandi) नहीं हो पाती थी और रात के समय गेट पास भी नहीं बनते थे। लेकिन अब सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम के तहत किसानों को काफी राहत मिली है और किसान किसी भी समय फसल की आवक तथा गेट पास हासिल कर सकेंगे।
लगाया गया अतिरिक्त स्टाफ
मंडियों में 24 घंटे गेट पास जारी करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था (Additional Staff in Anaj Mandi) की गई है। कई डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा चौकीदार भी लगाए गए हैं। अब ज्यादा स्टाफ होने से किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric verification of farmers) भी मौके पर ही हो जाएगा और किसान बिना रुकावट के अपनी फसल को बेच सकेंगे। इस नए फैसले से मंडियों में भीड़ कम होगी तथा किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।