Car Export के मामले में भारत लगातार तरक्की करता जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 19 प्रतिशत ज्यादा कार एक्सपोर्ट की गई हैं। वहीं, यह आंकड़े भी सामने आ गए हैं कि किस कंपनी ने कितनी गाड़ियां एक्सपोर्ट की है और कौनसी कंपनी टॉप पर रही है तो किसकी सेल कम हुई है। चलिए जानते हैं खबर के माध्यम से-
8 लाख से अधिक कारें हुई एक्सपोर्ट
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले साल के अप्रैल महीने से इस साल के फरवरी महीने तक 8 लाख कारें एक्सपोर्ट की गई हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले यह 19% की बढ़ौतरी है। वहीं, टॉप सेलिंग कंपनी में Maruti Suzuki ने बाजी मारी है। इसके अलावा Hyundai और Nissan का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। वहीं, कुछ बड़े नाम पीछे भी रह गए हैं।
11 महीने का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट
देश में से यह पिछले 11 महीने का बड़ा एक्सपोर्ट हुआ है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक ही 11 महीने में 8 लाख 13 हजार 919 यूनिट एक्सपोर्ट हुई हैं। विदेशी बाजारों में यह भारत का शानदार प्रदर्शन है। बता दें कि भारत देश का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2024 से लेकर फरवरी 2025 के तक एक्सपोर्ट 6,83,732 यूनिट था।
Maruti Suzuki रही नंबर वन
अपने वाहनों के निर्यात के मामले में मारूति ने बाजी मारी है। एक्सपोर्ट के मामले में मारुति सुजुकी नबंर एक रही और अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक 3,88,591 यूनिट एक्सपोर्ट की। जबकि पिछले साल अप्रैल 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक 2,89,089 यूनिट बिक्री हुई थी। ऐसे में मारुति सुजूकी की सेल में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Hyundai ने हासिल किया दूसरा नंबर
देश की बड़ी निर्यात कंपनी के रूप में इस साल की रिपोर्ट में हुंडई दूसरे नंबर पर रही है। कंपनी की तरफ से उपरोक्त टाइम पीरियड में 1,76,185 यूनिट एक्सपोर्ट की गई हैं। इसकी सेल में भी 19 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है, क्योंकि सालभर पहले यह आंकड़ा 1,47,886 यूनिट पर था।
Nissan ने हासिल किया तीसरा स्थान
गाड़ियों के एक्सपोर्ट के चलते निसान ने तीसरा नंबर हासिल किया है। निसान ने अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक 76,427 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं। वहीं, पिछले साल में ये आंकड़े 62,613 यूनिट पर थे। सालाना स्तर पर यह 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Volkswagen चौथे नंबर पर रही
एक्सपोर्ट में वॉल्सवैगन ने चौथा नंबर हासिल किया है। इस कंपनी ने अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक 37,659 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं। इसकी सेल में 15 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। यह आंकड़ा पिछले साल 44,591 यूनिट पर था।
Toyota का नंबर 5
टोयोटा की गाड़ी भी लोगों को खुब पसंद आती है। एक्सपोर्ट में टोयोटा का नंबर 5 रहा है। टोयोटा ने 11 महीनों में टोयोटा ने कुल 36,905 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं। इनकी सेल में 42 प्रतिशत की भारी बढ़ौतरी हुई है। वहीं, इससे पिछले साल के आंकड़े देखें तो यह 25,970 यूनिट पर था।
इसके बाद आती हैं ये कंपनियां
इनके बाद बात करें तो Kia ने 25,908 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं। वहीं, Honda ने 24,034 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं। Mahindra ने 16,776 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं। इसके अलावा Renault ने 13,878 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं। Tata ने 7,575 यूनिट बेची हैं। Citroen ने 5,743 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं तो Jeep ने 2,822 यूनिट व Skoda ने मात्र 1,416 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं।