CIBIL Score : आज के समय में लोन या ईएमआई पर सामान लेने की आवश्यकता अक्सर महसूस होती है, परंतु बैंक कम सिबिल स्कोर पर लोन नहीं देते हैं। ऐसे में कम सिबिल स्कोर होने पर अगर तुरंत 5 काम कर लिए जाए तो बैंक आपके लोन को झट से अप्रूवल दे देंगे, चलिए जानते हैं इन फैक्टर के बारे में-
लोन के लिए सिबिल स्कोर केवल एकमात्र पैमाना नहीं
अक्सर बैंकों में देखा जाता है कि सिबिल स्कोर कम होने पर बैंक लोन के लिए मना कर देते हैं, लेकिन सिबिल स्कोर पर ही आपका लोन निर्भर नहीं करता है। आपकी इनकम, नौकरी की स्थिरता, प्रॉपर्टी, मौजूदा कर्ज और रीपेमेंट की क्षमता भी देखी जाती है। यह सभी फैक्टर बैंक की तरफ से अगर देखें जाए तो कम सिबिल स्कोर पर भी आपका लोन अप्रूव हो सकता है। चलिए जानते हैं आप अपनी प्रोफाइल को कैसे मजबूत कर सकते हैं।
कभी माइनस में नहीं होता सिबिल स्कोर
बता दें कि सिबिल स्कोर एक तीन अंको की संख्या है जो कभी माइनस में नहीं जाती है। यह 300 से 900 के बीच रहती है। यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करती है। अगर आपने समय पर ईएमआई और क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान किया है तो आपके सिबिल स्कोर की रिपोर्ट भी अच्छी आएगी। अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता है।
क्रेडिट कार्ड का रोल होता है अहम
अगर आपने पहले कभी लोन नहीं लिया है तो आप सिबिल स्कोर को मजबूत करने के लिए क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। जब पहली बार लोन लेते हैं तो उस समय सिबिल स्कोर नहीं बना होता है, ऐसे में बैंक की तरफ से क्रेडिट हिस्ट्री देखने के लिए कोई विकल्प नहीं होता।
बैंक फिर किस आधार पर देगा लोन
अगर आपका सिबिल स्कोर बना ही नहीं है तो भी आप बैंक से लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी फाइनेंशियल स्थिति दिखानी होगी और लोन का उद्देश्य बताना होगा। वही बैंक देखेगा कि आप इसकी ईएमआई चुका सकते हैं या नहीं। ऐसे में आपकी वित्तीय स्थिति की मजबूती और विश्वसनीयता को बैंक चेक करेगा। अगर आपकी मासिक इनकम अच्छी और नियमित है तो बैंक का भरोसा बढ़ जाता है, ऐसे में बैंक को लगता है कि आप ईएमआई आराम से भर सकते हैं। अच्छी इनकम यहां पर सिबिल स्कोर की कमी को पूरा कर देती है।
नौकरी की स्थिरता भी देखता है बैंक
बैंक की तरफ से लोन देते हुए केवल आपकी सैलरी ही नहीं देखी जाती बल्कि यह भी देखा जाता है कि आपका प्रोफेशन क्या है और किस कंपनी में काम कर रहे हैं। आपकी नौकरी की स्थिरता कितनी है। यानी आप कितने लंबे समय तक नौकरी पर रह सकते हैं, ताकि आप बैंक की ईएमआई समय पर चुकाते रहे। इसके अलावा बैंक अन्य कई चीज और देखता है।
प्रॉपर्टी पर मिल सकता है लोन
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो भी आप बैंक से प्रॉपर्टी पर लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपकी प्रॉपर्टी अच्छी लोकेशन पर होनी चाहिए और डॉक्यूमेंट क्लियर होने चाहिए। बैंक आपकी प्रॉपर्टी की रीसेल वैल्यू देखता है और कम रिस्क वाली मनी इसको मानता है। बैंक आपकी प्रॉपर्टी के कागज लेकर आपके भरोसे पर लोन देता है। वहीं बैंक के पास भी भविष्य में प्रॉपर्टी को बेचकर पैसा रिकवर करने का विकल्प रहता है। ऐसे में सिबिल स्कोर खराब होने के बावजूद भी लोन मिलने की संभावना रहती है।
सिबिल स्कोर को कैसे करें ठीक
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब हो गया है तो इसको आप कई तरीकों से ठीक कर सकते हैं। सबसे पहले तो आप लोन टू वैल्यू रेशों को सही रखिए। यानी कि ज्यादा लोन न लीजिए और समय पर ईएमआई भरते रहिए। अगर आपने क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है तो उसमें एक लिमिट तक ही खर्च करें, ताकि आपको उसकी रीपेमेंट करने में कोई दिक्कत ना आए।