DA Hike : केंद्र सरकार हर साल दो बार डीए को संशोधित करती है। बढ़ती महंगाई से कर्मियों को वित्तीय तौर पर राहत देने के लिए डीए में संशोधन किया जाता है। डीए का केलकुलेशन मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में होता है। अब मार्च का महीना बीतने को है, ऐसे में कर्मियों में डीए हाइक को लेकर इंतजार बना हुआ है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सरकार कब तक डीए बढ़ौतरी की घोषणा कर सकती है।
किस फॉर्मूले से होता है डीए का कैलकुलेशन
मुद्रास्फीति आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2026 के लिए डीए में तकरीबन 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है। हालांकि, सटीक दर की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। डीए प्रतिशत का केलकुलेशन निम्न सूत्र का यूज करके होता है।
डीए प्रतिशत = [{एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू का 12-महीने का औसत (आधार वर्ष 2001) – 261.42} ÷ 261.42] × 100।
बता दें कि नए 2016 आधार सूचकांक (New 2016 base index) को 2001 आधार के साथ अलाइन करने के लिए, AICPI-IW मान को श्रम ब्यूरो के आंकड़ों से प्राप्त 2.88 के कन्वर्जन कारक से केलकुलेट किया जाता है।
क्या कहते हैं दिसंबर 2025 के आंकड़े
श्रम ब्यूरो द्वारा जारी दिसंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, AICPI-IW सूचकांक 148.2 पर रहा है, जो नवंबर से 0.5 की बढ़ौतरी को दर्शाता है। 12 महीने का औसत AICPI-IW 145.54 है और इसका यूज महंगाई भत्ता में बढ़ौतरी का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
अगर सब मिलाकर केलकुलेट करें तो डीए फॉर्मूला और 12 महीने के औसत AICPI-IW 145.54 का यूज करते हुए अनुमानित डीए 60.33 प्रतिशत के आस-पास बनता है। हालांकि सरकार इस आंकड़े को राउंड ऑफ करती है, इस हिसाब से संभावित डीए दर 60 प्रतिशत हो सकती है, यानी की वर्तमान डीए 58 प्रतिशत से 2 प्रतिशत बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
क्या मूल वेतन में मर्ज होगा डीए
FNPO का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने वास्तविक सैलरी को कम कर दिया है और कर्मचारियों की परचेजिंग पावर घटा दी है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। ऐतिहासिक रूप से, जब भी कर्मियों का डीए 50 प्रतिशत से ज्यादा होता था, मुद्रास्फीति को बेअसर करने और पे स्केल को संरचनात्मक रूप से सही करने के लिए इसका एक हिस्सा मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाता था।
हालांकि अभी अलाउंस और सेवानिवृत्ति का फायदा मूल वेतन पर बेसड होता हैं, इसलिए मर्जर न करने से वास्तविक वित्तीय सुधार सीमित होता है। 50 प्रतिशत DA विलय से HRA, परिवहन भत्ता, पेंशन और ग्रेच्युटी में बढ़ौतरी होगी। अब उम्मीद है कि सरकार अप्रैल के पहले सप्ताह में डीए बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है।