DA Hike : होली का त्योहार बीत गया है और मार्च का महीना भी बीतने को है। ऐसे में कर्मियों में डीए हाइक को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब इसी बीच 1.20 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामन आई है। महंगाई से राहत के लिए कर्मियों के डीए में संशोधन किया जाता है। खबर में जानिए डीए हाइक से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में विस्तारसे-
जैसे-जैसे समय बीत रहा है। वैसे-वैसे केंद्रीय कर्मचारियों में महंगाई भत्ते को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब डीए बढ़ौतरी के ऐलान पर टिकी हुई है। अब इसी बीच कर्मियों के लिए डीए से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि कर्मियों के डीए में बढ़ौतरी का एनाउंसमेंट कब किया जा सकता है।
कब होगा डीए हाइक का ऐलान
हाल ही में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को लेकर कर्मियों में खूब चर्चांए हो रही थी। जानकारी के अनुसार होली के पास सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, लेकिन होली बीतने के बाद भी अभी घोषणा न हीं की गई है। जानकारों के अनुसार इसका औपचारिक ऐलान अप्रैल 2026 में किया जाने की उम्मीद है। बता दें कि जब भी इस डीए बढ़ौतरी का ऐलान होगा, यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, यानी कर्मचारियों को बीते महीनो का एरियर भी मिलेगा।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
दिसंबर 2025 के लिए लेबर ब्यूरो द्वारा जारी AICPI-IW ने डीए बढ़ौतरी का रास्ता क्लियर कर दिया है। बता दें कि दिसंबर में यह इंडेक्स 148.2 पर रहा, जो नवंबर की तुलना में 0।5 अंक अधिक है। पूरे साल जनवरी से दिसंबर 2025 का औसत निकालकर जो केलकुलेशन किया जा रहा है, उसके अनुसार इस बार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के आसार है। अभी डीए (Dearness Allowance) की मौजूदा दर 58 प्रतिशत है और अगर सरकार डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा करती है तो इससे कर्मियों का डीए 60 प्रतिशत हो जाएगा।
कैसे होता है डीए का केलकुलेशन
बता दें कि डीए को परसेंटेज में तय करने के लिए सरकार एक खास फॉर्मूले का यूज करती है जो ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर पूरी तरह बेसड होता है। सटीक केलकुलेशन के लिए साल 2016 के बेस इंडेक्स को 2001 के बेस इंडेक्स से कनेक्ट करने के लिए 2.88 के कन्वर्जन फैक्टर का यूज किया जाता है। यानी की बाजार में महंगाई के औसत को देखकर ही कर्मियों की सैलरी में यह सुधार किया जाता है।
क्या अप्रैल में होगा डीए का ऐलान
कर्मचारियों को DA दिया जाता है और पेंशनर्स को महंगाई राहत (Dearness Relief) दी जाती है। जैसे-जैसे पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की दामों में इजाफा होता है, सरकार इस भत्ते से माध्यम से आपकी परचेजिंग पावर को संतुलित रखने का प्रयत्न करती है। भले ही अभी तो DA हाइक का ऐलान टल गया हो, लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल में होने वाली घोषणा कर्मियों के लिए राहतभरा हो सकता है। खासकर एरियर के साथ कर्मियों को डीए का फायदा मिल सकता है।