FD Rate : इस बैंक की 444 दिन वाली एफडी में निवेश करने पर मिलेगा 43,000 का ब्याज

FD Rate – अगर आप सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो एफडी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि एफडी पर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं होता और इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस समय देश के कई प्राइवेट और सरकारी बैंक एफडी पर शानदार ब्याज पेश कर रहे हैं। आप एफडी में कम समय के लिए पैसे निवेश करके 43,000 रुपये तक का ब्याज कमा सकते हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं पूरी कैलकुलेशन –

आज बाजार में निवेश के अनेकों ऑप्शन मौजूद हैं, जहां आप कम समय के लिए कम पैसा लगाकर तगड़ा ब्याज कमा सकते हैं, लेकिन जोखिम भी बहुत ज्यादा होता है। अगर आप बिना रिस्क के मोटा ब्याज कमाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। एफडी (Fixed Deposit) में आपका पैसा पूरी तरह से सेफ रहता है और गारंटीड रिटर्न मिलता है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस समय देश के कई बड़े बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यदि आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो चलिए जानते हैं कौन-सा बैंक सबसे ज्यादा –

SBI में 444 दिन की FD में निवेश करने पर मिलेगा 43 हजार ब्याज –

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) इस समय ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। एसबीआई बैंक आम ग्राहकों को 3.05% से 6.40% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक का ब्याज मिल रहा है। एसबीआई बैंक 1 साल की एफडी (FD) पर 6.25% तक का ब्याज दे रहा है जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75% तक है।

यदि आप एसबीआई बैंक (SBI Bank FD Interest Rate) की 444 दिन वाली एफडी में निवेश करते हैं तो आपको 7.05% सालाना ब्याज मिलता है। इस एफडी में 5 लाख रुपये तक निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी पर 5,43,005 रुपए मिलेंगे। इसमें से 43,005 ब्याज मिलेगा

HDFC बैंक एफडी ब्याज दर –

प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC बैंक आम ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7% तक का तगड़ा रिटर्न प्रदान कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें एफडी HDFC बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी पर अलग-अलग ब्याज दर दे रहा है। HDFC बैंक में आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी करवा सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक की एफडी रेंज:

एक्सिस बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ग्राहकों को 3% से 6.45% तक का रिटर्न दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% तक का ब्याज दे रहा है। यह बैंक मिड रेंज रिटर्न के साथ अच्छे डिजिटल सर्विस विकल्प भी प्रदान कर रहा है, जिससे निवेशकों को बहुत सारे फायदे मिलते हैं।

PNB बैंक एफडी ब्याज दर –

पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Rate) की बात करें तो यह आम ग्राहकों को 3% से 6.7% तक का ब्याज दे रहा है और वरिष्ठ नागरिकों को इस बैंक में 7.10% तक का ब्याज मिल सकता है। इसके अलावा टैक्स सेविंग एफडी में बैंक 5.85% से 6.25% तक का ब्याज पेश कर रहा है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादा है। यदि आप टैक्स बचाना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए सबसे बेस्ट है।

Yes Bank एफडी ब्याज दर –

यस बैंक (Yes Bank FD Interest Rate) भी अन्य बैंकों की तरह अपने ग्राहकों को 3.25% से 7% तक का ब्याज दे रहा है। यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% का ब्याज प्रदान कर रहा है।

Axis Bank एफडी ब्याज दर –

आइसीआइसीआइ बैंक (ICICI Bank FD Interest Rate) आम ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक का ब्याज दे रहा है और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक का ब्याज मिल सकता है। इस बैंक में आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी करवा सकते हैं।

Leave a Comment