Gehu ka Bhav : इस बार गेहूं के मार्केट रेट में काफी विविधता दिखाई दे रही है। कहीं पर गेहूं की कीमत एमएसपी से लगभग डबल चल रही है तो ज्यादातर मंडियों में किसानों को एमएसपी से भी कम दाम मिल रहे हैं। ऐसे में किसानों को सरकारी खरीद से उम्मीद है। किसान एमएसपी पर सरकार को गेहूं बेचकर अच्छी कीमत पा सकते हैं।
क्या चल रहा है इस बार एमएसपी
सरकार की तरफ से पहले ही गेहूं की एमएसपी तय कर दी गई है। गेहूं की नई कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये की बढ़ौतरी की गई है। रबी सीजन 2026-27 के लिए सरकार की तरफ से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले साल के 2,425 रुपये प्रति क्विंटल था। वहीं, अलग-अलग राज्यों में सरकार की तरफ से खरीद को लेकर शेड्यूल भी जारी किए गए हैं।
कर्नाटक में गेहूं की कीमत
कर्नाटक में गेहूं की कीमतों में बहुत ज्यादा विविधता दिखाई दे रही है। कर्नाटक की बैंगलोर मंडी में लोकल गेहूं की कीमत 3700 रुपये प्रति क्विंटल से 4500 रुपये क्विंटल तक रही है। वहीं, बीजापुर मंडी में गेहूं के दाम 2120 रुपये से 2400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।
मध्यप्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव
इंदौर की महू मंडी = 2420 रुपये प्रति क्विंटल
अलीराजपुर की जोबाट मंडी = 2100 रुपये प्रति क्विंटल
नीमच मंडी = 2350 से 2751 रुपये प्रति क्विंटल
जबलपुर की पाटन मंडी = 2235 से 2345 रुपये प्रति क्विंटल
राजगढ़ की पचौर मंडी = 2100 से 2220 रुपये प्रति क्विंटल
खंडवा की पंधाना मंडी = 2200 रुपये प्रति क्विंटल
झाबुआ की पेटलावद मंडी = 2000 रुपये प्रति क्विंटल
धार की राजगढ़ मंडी = 2150 से 2180 रुपये प्रति क्विंटल
रतलाम मंडी = 2292 रुपये प्रति क्विंटल
रीवा की रेवा मंडी = 2200 रुपये प्रति क्विंटल
महाराष्ट्र में 5600 रुपये तक हो गए दाम
महाराष्ट्र की मंडियों में गेहूं की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। यहां पर गेहूं 5600 रुपये प्रति क्विंटल तक भी बिका है। महाराष्ट्र के परभनी की गंगाखेड़ मंडी में 2600 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल भाव चल रहे हैं। वहीं, जलगांव में 2100 से 2270 रुपये प्रति क्विंटल भाव चल रहे हैं। मुंबई में गेहूं 2900 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। वहीं, ठाणे के पालघर में 3320 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिका है। वहीं, पुणे मंडी में शरबती गेहूं 4000 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है।
पंजाब में गेहूं के दाम
पंजाब और हरियाणा में अभी गेहूं पकने वाला है। जल्द ही मंडियों में सरकारी खरीद भी शुरू होने वाली है। वहीं, पंजाब की मोहाली मंडी में फिलहाल गेहूं की कीमत एमएसपी के आसपास दर्ज की गई है। कुराली मंडी में भाव 2520 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।
राजस्थान की मंडियों में गेहूं के दाम
जयपुर की बस्सी मंडी = 1971 से 2258 रुपये प्रति क्विंटल
अलवर की खेरली मंडी = 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल
कोटा मंडी भाव = 2350 रुपये प्रति क्विंटल
अजमेर मंडी भाव = 2215 से 2261 रुपये प्रति क्विंटल
टोंक मंडी भाव = 2265 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश की मंडियों में भाव
जालौन (उरई) की अयित मंडी = 2305 रुपये प्रति क्विंटल
अलीगढ़ की अतरौली मंडी = 2500 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल
बदायूं की बबराला मंडी = 2430 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल
कौशाम्बी की भरवारी मंडी = 2400 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल
फतेहपुर मंडी = 2300 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल
शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी = 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल
फतेहपुर की किशुनपुर मंडी = 2480 से 2520 रुपये प्रति क्विंटल
रायबरेली की लालगंज मंडी = 2400 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल
ललितपुर मंडी = 2250 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल