Gold Silver Price – सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज 30 मार्च को फिर से सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोने व चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह मौका सही साबित हो सकता है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोना (Sone ka rate) 2100 रुपये महंगा हो चुका है। चांदी में भी तेजी आई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव –
आज सोने का ताजा भाव –
हफ्ते के पहले दिन और मार्च के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज 30 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हा गया है। मुंबई में सोने का भाव (Mumbai Gold Rate) 1,48,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एक हफ्ते के आंकड़े पर नजर डालें तो 24 कैरेट सोना 2100 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने में 1950 रुपये की तेजी आई है। शुक्रवार, 28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना (Gold Rate Down) 1,900 रुपये सस्ता होकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस है।
इस वजह से हो रहा सोने-चांदी में बड़ा बदलाव –
ईरान, अमेरिका और इजराईल के बीच चल रही जंग की वजह से सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver rate today) में आए दिन बड़ा उतार चढाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बॉन्ड पर बढ़ती यील्ड, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती भूराजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतें प्रभावित हुई हैं।
इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग ने कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) को बढ़ा दिया है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। आम तौर पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने-चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ जाता है। लेकिन लगता है कि अभी निवेशक महंगाई के जोखिम को देखते हुए निवेश से बच रहे हैं और पैसे निकाल रहे हैं।
देश के प्रमुख शहरों में साने की कीमत –
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने का रेट (22 carat gold rate) 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,48,080 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Sone ka Bhav) 1,48,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
अहमदाबाद 135790 148110
हैदराबाद 135740 148080
जयपुर 135890 148210
भोपाल 135790 148110
लखनऊ 135890 148210
चंडीगढ़ 135890 148210
चांदी का लेटेस्ट रेट –
सोने के साथ ही आज चांदी में भी गिरावट आई है। 30 मार्च 2026 की सुबह चांदी (Silver Rate Down) टूटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई। पिछले सप्ताह सिल्वर रेट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आखिर में चांदी की कीमत एक सप्ताह पहले वाले स्तर पर ही सेटल हुई। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Chandi Ki Kimat) 11,250 रुपये लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 68.12 डॉलर प्रति औंस है।