Gold Silver Price 9 April 2026 : लंबी गिरावट के बार सोने चांदी का स्ट्रोंग कमबैक हुआ है। दोनों ही कीमती धातुओं के दामों में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। सोना 3 हजार से ज्यादा तो चांदी 13 हजार से ज्यादा महंगी हुई है। देशभर के अलग-अलग शहरों में दाम बदल गए हैं। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी की क्या कीमत चल रही है।
खरीदारी करने से पहले जान लें ताजा भाव
अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। बीते कई दिनों की गिरावट के बाद एक ही दम सोने के भाव में 3000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है। आइए खबर में जानते हैं कि अब सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
कॉमेक्स और एमसीक्स पर सोना चांदी
MCX पर चांदी की कीमत अभी 2,44,770 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इसमें तकरीबन 6 परसेंट की बढ़त के साथ 13000 रुपये की तेजी आई है। वहीं, तकरीबन 2.4 प्रतिशत के साथ सोना 3,600 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। ठीक ऐसे ही इंटरनेशन मार्केट में भी स्पॉट गोल्ड 2.3 प्रतिशत की रैली के साथ 4,811.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं,अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 3.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है।
किन कारणों से अचानक बढ़े सोने के रेट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा लौटा है। क्रूड ऑयल में जबरदस्त गिरावट से भी सोने में उछाल आया है। कच्चे तेल की कीमतों में तकरीबन 15-20 प्रतिशत की भारी गिरावट के चलते वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है, जिससे सोने-चांदी में इन्वेस्टमेंट बढ़ा है। तेल की कम हुई कीमतों के बीच महंगाई कम होने के आसार बढ़ गए हैं, जिससे इन्वेस्टर्स का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है।
देश के बडे़ शहरों में सोने-चांदी के दाम
दिल्ली
24 कैरेट सोने के भाव 1,53,540 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,40,745 रुपये
चांदी की कीमत 2,44,100 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोने के भाव 1,53,810 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1, 40,993 रुपये
चांदी की कीमत 2,44,520 रुपये प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने के भाव 1,54,260 रुपये
22 कैरेट कैरेट सोने के भाव 1,40,400 रुपये
चांदी की कीमत 2,45,230 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोने के भाव 1,49,950 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,37,350 रुपये
चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम
आगे क्या रह सकती है सोने चांदी की कीमत
भविष्य में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की उम्मीद की जा रही है। हालांकि दाम उतार चढ़ाव में रहते हुए अगले कुछ महीनों में एक रेंज के बीच घुम सकते हैं। यानी की सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार के आसपास घुमती दिखाई दे सकती है तो चांदी के दाम ढाई लाख के इर्द गिर्द घुम सकते हैं। कारोबारी शुभम का कहना है कि युद्ध की स्थितियां पूरी तरह से खत्म होती है तो भी निवेशक पोर्टफोलियो को मेंटेन रखेंगे, जिससे सोने चांदी की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद कम है।