Gold Silver Price : लगातार दूसरे दिन धड़ाम हुआ सोना, जानें 22, 24 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कल की गिरावट के बाद आज 10 अप्रैल को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि देशभर में गोल्ड के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।

अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सोना खरीददारो के पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी समय में सोने के भाव नए पीक पर पहुंचते नजर आएंगे। खबर में जानिए आज सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।

MCX पर सोने के भाव
आज MCX पर सोने के भाव में 655 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद भाव घटकर 152779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 975 रुपये कम होकर 242793 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, कॉमैक्स पर गोल्ड रेट 0.65 प्रतिशत कम होकर 4,787 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 0.64 प्रतिशत फिसलकर 75.935 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

कब तक स्थिर रहेंगे सोने के भाव
जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें दूसरी तिमाही तक स्थिर रहने की संभावना हैं, लेकिन साल के दूसरे हिस्से में सोने में तेजी आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में इजाफा नहीं करता है, तो सोना में एक बार फिर तेजी आ सकती है। इसके साथ ही, अगर ग्लोबल टेंशन कम होती है, तो इन्वेस्टर्स का ध्यान एक बार फिर से कागजी करेंसी की वैल्यू घटने पर जाएगा, जिससे सोने को सपोर्ट मिल सकता है।

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल
अभी मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है, जहां इजराइल की ओर से लेबनान में लगातार हमले किए जा रहे हैं। वहीं, ईरान के अनुसार इन इलाकों को भी सीजफायर में जोड़ा जाना चाहिए। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर ईरान की सख्ती में कोई ढ़ील नहीं दिखी है। अगर बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलता है और संघर्ष फिर बढ़ता है, तो इससे ऊर्जा कीमतें ओर बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में यूएस फेड को ब्याज दरें लॉन्ग टाइम तक ऊंची रखनी पड़ सकती हैं, जिससे सोने के दामों में कमी आ सकती है।

बुलियन मार्केट में सोने-चांदी के रेट
बता दें कि बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने के भाव 1,51,470 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने का रेट 1,13,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है और कोलकाता, बेंगलुरू, केरलम, पुणे में सोने के भाव 15,1470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। वहीं, 22 कैरेट का रेट चेन्नई में 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं और कोलकाता, बेंगलुरू में 1,28,840 रुपये पर है।

जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो आज 10 अप्रैल को चांदी के रेट 2,36,158 रुपये पर है। जबकि बीते दिनों इसके रेट 2,44,041 रुपये प्रति किलोग्राम पर मौजूद थे।

Leave a Comment