Gold Silver Rate 12 April – सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। साप्ताहिक और वीकली बेसिक पर देखें तो सोने चांदी की कीमतों में जोरदार इजाफा हुआ है। सोना 1900 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है तो वहीं चांदी ने 10 हजार रुपये किलो की लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रही है तो अपने शहर का ताजा रेट –
सोने और चांदी ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड –
सोने चांदी में बड़ी गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। देश भर में हर किसी की जुबान पर सोने- चांदी की कीमतों की चर्चा है। पिछले एक से डेढ़ साल में सोने -चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 2025 और 2026 में सोने -चांदी के भाव (Gold Silver Rate) में जो तेजी आई है। वह पिछले कई दशकों से नहीं देखने को मिली है। जनवरी 2025 में 75,000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 150,000 रुपए से ऊपर जा पहुंचा है। चांदी की बात करें तो जनवरी 2025 में 1 किलो चांदी का रेट 90 से 95,000 था और अब यह 2,60,000 से ऊपर कारोबार कर रही है।
इस समय सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price) ऑल टाइम हाई से काफी नीचे चल रहे हैं। 29 जनवरी 2026 को सोना 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था तो वहीं चांदी 4,20,000 के ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रही थी।
सोना 1910 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा –
वीकली बेसिस पर सोने और चांदी (Gold Silver Rate 12 April) में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 1910 रुपए महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने में 1750 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और आज 12 अप्रैल को सोना महंगा होकर 1,52,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में आज सोने की कीमत 1,52,840 प्रति 10 ग्राम है, जबकि शुक्रवार 10 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹400 महंगा होकर 1,55,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4770.17 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश की प्रमुख सिटी में सोने की कीमत –
आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने (Delhi Gold Rate) का ताजा भाव 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई और कोलकाता में भी आज सोने की कीमतों (gold rate) में हल्की तेजी देखने को मिली है। आज इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,52,840 रुपये बिक रहा है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 1,54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का रेट (24 carat gold rate) 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
अहमदाबाद
22 कैरेट सोने का भाव = 140,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव =152,890 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद
22 कैरेट सोने का भाव =140,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव =152,840 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर
22 कैरेट सोने का भाव =140,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव =152,990 रुपये प्रति 10 ग्राम
भोपाल
22 कैरेट सोने का भाव =140,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव =152,890 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ
22 कैरेट सोने का भाव =140,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव =152,990 रुपये प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने का भाव =140,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव =152,990 रुपये प्रति 10 ग्राम
भारत के घरों में मौजूद है दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों से ज्यादा सोना, कई देशों की GDP से भी अधिक है वैल्यू
आज भारत में चांदी की कीमत –
सोने के साथ-साथ वीकली बेसिस पर चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चांदी (Silver Rate Hike) 10,000 महंगी होकर 2,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का रेट 3800 उछलकर 2,47,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 75.91 डॉलर प्रति औंस पर है।